फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   hangover cure with yoga asanas

इन आसान योगासनों से दूर करें हैंगओवर

Sun, 21 Apr 2013 12:03 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 21 Apr 2013 12:03 PM IST
विज्ञापन
hangover cure with yoga asanas

हफ्ते भर काम और वीकेंड पर सेलिब्रेशन। दोस्तों के साथ वीकेंड पर पार्टी और जाम का दौर थोड़ा महंगा तब पड़ जाता है जब अगले दिन हैंगओवर दूर ही नहीं होता। ऐसे में अगर आप हैंगओवर उतारने के लिए तरह-तरह की जद्दोजहद करते हैं तो योगासन आपके लिए बहुत मददगार हो सकते हैं।

विज्ञापन

कुछ ऐसे आसन हैं जो करने में भी आसान हैं, समय भी कम लेते हैं और इन्हें करने से कम समय में नशे की खुमारी तो उतर ही जाएगी, आप तरोताजा भी महसूस करेंगे। इसके लिए सबसे पहले कुंजल क्रिया से शुरुआत करें और फिर कुछ आसन करें।

विज्ञापन

कुंजल क्रिया से करें शुरुआत

- छह गिलास हल्के गर्म पानी में एक चम्मच नमक मिलाएं और एक साथ पी जाएं।

- जब पेट पानी से पूरी तरह भर जाए और उल्टी जैसा महसूस हो तो नीचे झुकें, शरीर 90 डिग्री के कोण जैसा होना चाहिए।

- अब मुंह खोलें और उसमें दाएं हाथ की दो उंगलियां डालें।

- जीभ को जहां तक छू सकते हैं छूने की कोशिश करें।

- इससे आपको उल्टी होगी जिससे शरीर के सारे हानिकारक तत्व (टॉक्सिन) निकल आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


कुंजल क्रिया के बाद इन आसनों को करने से शरीर में ऑक्सीजन का संचार अच्छी तरह होगा और आप हल्का व ताजा महसूस करेंगे।



अर्द्ध मत्स्यासन

- पद्मासन या सुखासन में बैठ जाएं।

- अब दोनों पैर की एड़ियों को क्रॉस कर लें।

- दाएं पैर के अंगूठे को बाएं हाथ से पकड़ें और बाएं पैर के अंगूठे को दाएं हाथ से।

- अब कोहनी का सहारा लेते हुए शरीर के ऊपरी भाग के बल लेटने का प्रयास करें।

- 10 से 30 सेकंड तक इस अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

- फिर सिर को सामने जमीन की ओर रखने का प्रयास करें।

- कुछ सेकंड बाद सीधे बैठ जाएं।


मंढूक आसन

- मेंढक की मुद्रा वाला आसन भी फायदेमंद है।

- एड़ी के बल उकड़ू होकर बैठ जाएं।

- हाथों की मुठ्ठी बनाकर नाभि पर रखें।

- अब आगे की ओर झुकते हुए गहरी सांस लें।

- कुछ सेकंड इस अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

- इसे कम से कम तीन बार करें।

इन आसनों को करने से पहले बेहतर होगा कि किसी योगासन विशेषज्ञ से या अपने फैमिली डाक्टर से सलाह ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed