फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   halasan will make your body active

शरीर को फूर्तिला बनाता है हलासन

Mon, 03 Sep 2012 02:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 03 Sep 2012 02:43 PM IST
विज्ञापन
halasan will make your body active

इस आसन में शरीर हल के आकार का दिखता है इसलिए इसे हलासन के नाम से जाना जाता है। फिटनेस के लिए इस आसन का कोई जोड़ नहीं है।

विज्ञापन


कैसे करें हलासन
  • प्रातः काल जमीन पर आसन बिछाकर उस पर लेट जाएं और कुछ देर मन को शांत रखें।
  • इसके बाद दोनों हाथों को शरीर से दूर ले जाएं।
  • अब धीरे धीरे सांस छोड़े और दोनों पैरों को ऊपर उठाएं।
  • फिर पैरों को पीछे की ओर सीधे जमीन पर झुकायें। पंजों को जमीन से सटाएं।
  • सिर को बिलकुल सीधा रखें। इस अवस्था में एक से दो मिनट रहें, फिर सांस लेते हुए पैरों को सामान्य अवस्था में ले आएं।

हलासन से लाभ
  • इस आसन से रीढ़ की हड्डियां लचीली बनी रहती है जिससे शरीर फूर्तिला और जवान बना रहता है।
  • पेट बाहर नहीं निकलता है और शरीर सुडौल दिखता है।
  • वीर्य विकार और श्वसन संबंधी रोग में भी इस आसन से काफी लाभ मिलता है।
विज्ञापन

सावधानी
  • इस आसन को सुबह खाली पेट में करें।
  • गर्भवती महिलाओं को यह आसन नहीं करना चाहिए। रीढ़ की हड्डियों में दर्द होने पर आसन नहीं करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed