फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   facial yoga for anti-aging treatment

एंटी-एजिंग प्रोडक्ट से बेहतर 'फेशियल योग'

Sat, 22 Sep 2012 02:22 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 22 Sep 2012 02:22 PM IST
विज्ञापन
facial yoga for anti-aging treatment

लंबे समय तक जवां दिखने की चाहत में लोग बोटॉक्स जैसे की एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट करवाते हैं और कई बार उनके साइड एफेक्ट इतने भयानक होते हैं कि उससे त्वचा और भी बदतर हो जाती है। ऐसे में अगर आप अपने चेहरे के प्राकृतिक सौंदर्य और तंदरुस्ती को बरकरार रखने की ख्वाहिश में हैं तो चेहरे के कुछ खास व्यायाम आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

विज्ञापन


लॉयन फेस योग
धीरे-धीरे सांस रोकें, अपनी जीभ बाहर करें और आंखों को पूरी तरह खोलें। जीभ को जितना बाहर की ओर खींच सकते हैं उतना निकालें। इससे चेहरे का रक्त प्रवाह बढ़ेगा और त्वचा में कसाव होगा।
विज्ञापन


आंखों का व्यायाम
सिर को सीधा रखें और बिना गर्दन हिलाएं आंखों से पहले अपनी दाईं ओर देखें और फिर बाईं ओर देखने की कोशिश करें। शुरू-शुरू में आपको तकलीफ होगी पर नियमित रूप से यह व्यायाम करने पर आपको आदत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गालों के लिए व्यायाम
पहले गहरी सांस लें और फिर मुंह को जितना फुला सकते हैं फुलाएं। इस अवस्था में 30 से 60 सेकंड तक रहें। फिर नाक से सांस बाहर छोड़ें। इससे गालों की त्वचा में कसाव रहेगा और हंसते वक्त झुर्रियां नहीं पड़ेंगी।

गर्दन के लिए व्यायाम
सबसे पहले अपने सिर को दाईं ओर झुकाएं जिससे आपके कान आपके कंधों को छुएं। कंधें न उठाएं। अब अपने बाएं हाथ को ऊपर उठाएं और धीरे-दीरे फर्श की ओर रखें। इससे गर्दन और कंधों की मांसपेशियों में खिंचाव होगा और ये सुडौल होंगे।


ठुड्डी के लिए व्यायाम
अपने निचले होठों को ऊपरी होठों के ऊपर रखें। आप इन्हें जितना ऊपर तक चढ़ा सकते हैं उतना चढ़ाएं। इससे आपको ठुड्डी व उसके आस-पास खिंचाव का अनुभव होगा। यह प्रक्रिया कम से कम 10 सेकंड तक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed