फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   benefits of hug

अरे वाह! गले लगने के इतने सारे फायदे हैं

Tue, 12 Nov 2013 09:04 AM IST
अमर उजाला/ दिल्ली
अमर उजाला/ दिल्ली Updated Tue, 12 Nov 2013 09:04 AM IST
विज्ञापन
benefits of hug

कोई कितना ही परेशान हो, खुद या कोई साथी, जो भी गले लगाता है, परेशानियों से निजात पाने लगता है। इस तरह एक व्यक्ति की आत्मिक ऊर्जा दूसरे के चित्त और चेतन में प्रवेश करने लगती है। फिर परेशान व्यक्ति को तो राहत मिलती ही है, जो दूसरे को गले लगा रहा है वह खुद भी ऊर्जा से भर उठता है।

विज्ञापन


आत्मविकास के गुर सिखाने वाले तो यह बात कहते ही हैं, चिकित्सा विज्ञानी भी इसकी पुष्टि करने लगे हैं। उनके अनुसार दिन में चार बार कोई व्यक्ति किसी को गले लगाता है तो उसमें रोगों से लड़ने की शक्ति आती है, आठ बार किसी से प्रेमपूर्वक मिलने पर रोगों का उपचार करने की शक्ति विकसित होती है।
विज्ञापन


अध्यात्म गुरु मां अमृतानंदमयी की तरह कोई निश्छल और आत्मीयता से बिना गले लगाने लगे तो उसमें बिना कुछ किए दूसरों का दुख दूर करने की शक्ति आने लगती है। तिरुअनंतपुरम में परामनोविज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान कर रही संस्था रिसर्च फार स्पिरुचअल न्यूरेशन एंड डेवलपंमेंट के निदेशक प्रो. अनंतमूर्ति का कहना है कि इस शोध का विचार गुरुओं और साधुओं के अलावा प्रियजनों द्वारा अपने लोगों को गले लगाने का चलन देख कर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेलजोल का यह तरीका दुनिया के तमाम देशों और धर्मों में हैं। अध्ययन में यह भी निकल कर आया कि रीति रिवाजो और स्नेह जताने के तौर तरीके कितने ही अलग हों पर गले मिलना, बाहों में भरना और छाती या हृदय से लगाने का रिवाज सभी जगह, समय और सभ्यताओं में समान रूप से मौजूद है।


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के तंत्रिका शास्त्री डा. नरीमन के अनुसार दो व्यक्ति गले मिलते हैं तो वे एक दूसरे में ऊर्जा का आदान प्रदान करते हैं। यह आदान प्रदान बहुत कुछ पूंजी निवेश की तरह होता है। इस निवेश के बाद दोनों पक्षों का आदान प्रदान बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed