फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   benefits of faith in god and sant

भगवान और बाबाओं में विश्वास का यह फायदा चौंका देगा

Wed, 22 Oct 2014 11:03 AM IST
Updated Wed, 22 Oct 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
benefits of faith in god and sant

अगर आप ईश्वर में विश्वास करते हैं तो विश्वास न करने वालों की तुलना में रोग बीमारियों से ज्यादा सुरक्षित हैं। संयुक्त राज्य की ओहियो विश्वविद्यालय मनःशास्त्रियों की एक टीम ने 28 हजार लोगों का अध्ययन करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला है।

विज्ञापन


तीन साल में पूरे हुए अध्ययन में ईश्वर विश्वासी और विश्वास न करने वालों के अलावा ऐसे लोग शामिल थे जो किसी वक्त अपने से श्रेष्ठ अतिमानसी सत्ता में यकीन करते थे।
विज्ञापन


लेकिन विचार और तर्क के फेर में पड़कर उन्होंने विश्वास करना छोड़ दिया। दूसरे शब्दों में वे यह मानने लगे कि मनुष्य से ज्यादा अथवा उनसे अधिक श्रेष्ठ कोई नहीं है। अध्ययन टीम के 10 निर्देशकों के अऩुसार इन लोगों को अपने आप पर अहंकार सा होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोग की वजह यह मनस्थिति तो नहीं कही जा सकती। लेकिन हजारों लोगों के अध्ययन में यह तथ्य सामने आया कि वे अपने से ऊपर किसी को मानने की वजह से आश्वस्त और सुरक्षित हैं।

भगवान पर विश्वास नहीं करने से ज्यादा होते हैं यह रोग

benefits of faith in god and sant

28 हजार लोगों में बीमार पाए गए सात हजार से अधिक सदस्य आस्तिक और नास्तिक दोनों श्रेणी के लोग थे। लेकिन इनमें अस्सी प्रतिशत संख्या उन लोगों की थी, जो नास्तिक थे।

इन लोगों में मधुमेह, हृदय रोग, तनाव ब्लड प्रेशर जैसे राजरोगों का आधिपत्य था। टीम में शामिल एक प्राध्यापक प्रोफेसर विलियम ने चर्च के अधिकारियों से भी संपर्क किया।

क्योंकि ज्यादातर रोगी नास्तिक थे। बीमारी की वजह जानने के क्रम में प्रोफेसर ने चर्च के पादरी और व्याख्याताओं से विचार विमर्श किया। धर्माधिकारियों का कहना था कि ईश्वर में विश्वास, बिना कुछ किए मनुष्य को मानसिक संरक्षण या आश्वासन देता है।

उनका मनोबल सामान्य लोगों की तुलना में बढ़ जाता है। और वे रोग का आक्रमण नास्तिकों अथवा कारणवादियों की तुलना मे आसानी से झेल जाते हैं।

बाबाओं के पास जाकर कैसे रोग भाग जाता है

benefits of faith in god and sant

यह अध्ययन तो अमेरिकी नागरिकों के बीच किया गया। लेकिन दूसरे देशों में भी इसी तरह के मामले आंकड़े देखने में आए। उदाहरण के लिए भारत में जितने लोग अस्पतालों और चिकित्सकों की शरण में जाते हैं, उससे कई गुना ज्यादा स्थानीय देवी देवताओं, सिद्ध स्थानों और चमत्कारिक क्षमताओं से संपन्न बाबा जोगियों ( भले ही वे दिखावा करते हों) के पास जाकर ठीक हो जाते हैं।

प्रो विलियम का कहना है कि अगर इस तरह उपचार पाने वाले लोगों में ठीक न हुए लोगों का प्रतिशत निकालते हैं तो अस्पतालों और चिकित्सकों के पास जाने वाले लोगों में भी बीमार ही रह गए व्यक्तियों का प्रतिशत कम नहीं है। अर्थात कुल मिलाकर व्यक्ति का विश्वास ही उसको ठीक करता है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed