{"_id":"d312833e-8bd4-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"asanas-for-digestion-after-meal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजन के बाद वज्रासन से ठीक रखें पाचन","category":{"title":"Yog-Dhyan","title_hn":"योग-ध्यान","slug":"yoga"}}
भोजन के बाद वज्रासन से ठीक रखें पाचन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 13 Mar 2013 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुत हेवी डाइट के बाद तुरंत सोने या बैठकर टीवी देखने से हमें डाइजेशन संबंधी समस्याएं हो ही जाती हैं। ऐसे में अगर आप रोज खाने के बाद टीवी देखने या तुरंत सोने के बजाय वज्रासन को अपने रुटीन में शामिल करेंगे तो यकीनन आप डाइजेशन से संबंधित समस्याओं से दूर रहेंगे।
विज्ञापन
वज्रासन
वज्रासन को आप दिन में कभी भी कर सकते हैं लेकिन यह अकेला ऐसा आसन है जो खाने के तुरंत बाद यह आसन बहुत अधिक प्रभावी होता है। यह न सिर्फ पाचन की प्रक्रिया ठीक रखता है बल्कि लोवर बैकपेन से भी आराम दिलाता है।
विज्ञापन
ऐसे करें वज्रासन
- इस आसन को करने के लिए घुटनों को मोड़कर पंजों के बल सीधा बैठें।
- दोनों पैरों के अंगूठे आपस में मिलने चाहिए और एड़ियों में थोड़ी दूरी होनी चाहिए।
- शरीर का सारा भार पैरों पर रखें और दोनों हाथों को जांघों पर रखें।
- आपकी कमर से ऊपर का हिस्सा बिल्कुल सीधा होना चाहिए। थोड़ी देर इस अवस्था में बैठकर लंबी सांस लें।
रखें ध्यान
जिन लोगों को जोड़ों में दर्द हो या गठिया की दिक्कत हो वे इस आसन को न करें।