फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Your small help can profound effect on someone life

सीख: आपकी छोटी-सी मदद किसी की जिंदगी पर गहरा असर डाल सकती है

Wed, 20 Jun 2018 03:38 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 20 Jun 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
Your small help can profound effect on someone life
मदद धर्म है

विक्रम की कहानी, जिसे नीरज की एक मदद जिंदगी में बहुत बड़े मुकाम पर ले गई।

विज्ञापन


नीरज ऑफिस से घर लौट रहा था। एक सिग्नल पर इंतजार करते हुए उसने देखा कि उसी की उम्र का एक लड़का अपने कंधे पर लैपटॉप बैग और हाथ में कुछ फाइलें लेकर पटरियों पर चल रहा था। अचानक वहां कुछ कुत्ते आ गए और भौंकने लगे, जिससे लड़के का संतुलन बिगड़ गया और वह वहीं गिर गया। नीरज ने अपनी गाड़ी रोकी और उस लड़के को सहारा देकर उठा लिया। उसके घुटनों पर चोट आ गई थी। नीरज ने उससे कहा, मेरा घर पास में है, चलो इसे एक बार धोकर कुछ दवा लगा लेना।

लड़के ने मना किया, पर नीरज उसे अपने घर ले गया। लड़के ने बताया कि उसका नाम विक्रम है और वह एक ट्रैवल एजेंसी में काम करता है। दोनों में दोस्ती हो गई। नीरज की कंपनी में एक नए अकाउंटेंट के लिए जगह खाली हुई। चूंकि विक्रम को अपने ऑफिस में कम पैसे मिलते थे, लिहाजा नीरज ने विक्रम को अपने ऑफिस में नौकरी दिलवा दी। कुछ दिनों बाद नीरज ने अपनी नौकरी बदल ली और दूसरे शहर में रहने चला गया। पर दोनों की दोस्ती बनी रही। एक दिन विक्रम ने नीरज को कॉल किया कि मैंने अपनी एक नई कंपनी शुरू की है और कंपनी ने दो साल में ही बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


इसीलिए मुख्यमंत्री मुझे सम्मानित करने वाले हैं। अच्छा हो कि उस कार्यक्रम में आप आएं। नीरज कार्यक्रम में पहुंचा। मंच पर मुख्यमंत्री से पुरस्कार लेने के बाद विक्रम बोला, आज से करीब दस साल पहले मैं जिंदगी से मायूस हो चुका था। मेरे पास पैसे नहीं थे, और मुझे कोई नौकरी नहीं देना चाहता था। मैं अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहा था कि पता नहीं, कहां से मेरा दोस्त नीरज वहां पहुंच गया, जिसने मेरी जान बचाई, मुझे जीना  सिखाया और बाद में मेरी पहली नौकरी भी उसी ने दिलाई। मैं आज जिंदा हूं, तो नीरज की वजह से। मैं जो भी हूं, यह सब उसका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed