फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   why god delete memory of pre birth

भगवान भी इसलिए मरने के बाद पिछली यादें मिटा देते हैं

Mon, 29 Aug 2016 05:36 PM IST
सीताराम गुप्ता
सीताराम गुप्ता Updated Mon, 29 Aug 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
why god delete memory of  pre birth
स्‍मरण क्षमता

एक युवक संगीत में निपुणता प्राप्त करना चाहता था। वह अपने क्षेत्र के सबसे महान संगीताचार्य के पास पहुंचा और बोला,आप संगीत के महान आचार्य हैं और संगीत में निपुणता प्राप्त करने में मेरी गहरी रुचि है। इसलिए आपसे निवेदन है कि मुझे संगीत की शिक्षा प्रदान करने की कृपा करें।

विज्ञापन


संगीताचार्य ने कहा कि जब मुझसे संगीत सीखने की तुम्हारी इतनी उत्कट इच्छा है, तो आ जाओ, सिखा दूंगा। अब युवक ने आचार्य से पूछा कि इस कार्य के बदले मुझे क्या सेवा करनी होगी। आचार्य ने कहा, कुछ खास नहीं मात्र सौ स्वर्ण मुद्राएं देनी होंगी।
विज्ञापन


सौ स्वर्ण मुद्राएं तो बहुत ज्यादा हैं, और मुझे संगीत का थोड़ा बहुत ज्ञान भी है। पर ठीक है, मैं सौ स्वर्ण मुद्राएं आपकी सेवा में प्रस्तुत कर दूंगा, युवक ने कहा। इस पर संगीताचार्य ने कहा, यदि तुम्हें पहले से संगीत का थोड़ा-बहुत ज्ञान है, तब तो तुम्हें दो सौ स्वर्ण मुद्राएं देनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने हैरानी से पूछा, आचार्य, यह बात तो गणितीय सिद्धांत के अनुकूल नहीं लगती और मेरी समझ से भी परे है। काम कम होने पर कीमत ज्यादा?
आचार्य ने उत्तर दिया, काम कम कहां है? पहले तुमने जो सीखा है, उसे मिटाना, विस्मृत कराना होगा, तब फिर नए सिरे से सिखाना प्रारंभ करना पड़ेगा।

वस्तुत: कुछ नया, उपयोगी और महत्वपूर्ण सीखने के लिए सबसे पहले मस्तिष्क को खाली करना, उसे निर्मल करना ज़रूरी है, अन्यथा नया ज्ञान उसमें समा नहीं पाएगा। सर्जनात्मकता के विकास और आत्मज्ञान के लिए तो यह अत्यंत अनिवार्य है, क्योंकि पहले से भरे हुए पात्र में कुछ भी और डालना असंभव है। शायद इसल‌िए ही भगवान भी मृत्यु के बाद पूर्वजन्म की यादों को म‌िटा देते हैं ताक‌ि हम कुछ नया सीख सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed