फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   truth and fear of death

आपको भी मरने से लगता है डर, तो जरा मौत का यह सच भी जान लीजिए

Sat, 23 May 2015 04:41 PM IST
Updated Sat, 23 May 2015 04:41 PM IST
विज्ञापन
truth and fear of death

आप किसी भी चीज को लेकर भयभीत हो सकते हैं। उदाहरण के लिए इस धरती पर छाया सबसे हानिरहित होती है। लेकिन लोग छाया से डरते हैं। इसमें क्या किया जा सकता है? मृत्यु भी निरापद है, कोई कठिनाई नहीं है और उसे टाला नहीं जा सकता है।

विज्ञापन


उसका डर सिर्फ इसलिए है कि ये सब चीजें इसलिए नहीं हो रही हैं क्योंकि कोई मर रहा है। ये सब चीजें इसलिए हो रही हैं क्योंकि इनके पीछे अज्ञानता है।

अगर आप जीना चाहते हैं, तो आपको जीवन में दिलचस्पी होनी चाहिए। जीवन में दिलचस्पी होने का मतलब है कि आप यह जानने में रुचि रखते हैं कि यह जीवन क्या है।

जीवन में लिप्त होने का मतलब है कि आपने इसकी गहराई में जाना शुरू कर दिया है अगर आप इस जीवन की प्रकृति को समझ लें, तो ये बेकार की बातें आपके दिमाग से गायब हो जाएंगी।

विज्ञापन

तो क्या मृत्यु से डरना चाहिए या नहीं?

truth and fear of death

किसी मंत्र का उच्चारण कर सकते हैं, कई साज बजा सकते हैं, हम कोशिश कर सकते हैं कि कोई इंसान अपनी मौत के बारे में भूल जाए। उसे मरना तो है ही, मगर हम ऐसी स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं कि वह इसे भूल जाए।

अगर आप जीवन की प्रकृति को अपने अंदर समझते हैं या महसूस करते हैं, तो ये मुद्दे आपके लिए कोई मायने नहीं रखते, यह हास्यास्पद है लेकिन आप जो भी जानते हैं, वह सब सिर्फ आपके विचार होते हैं, और कुछ नहीं।

आप अपने विचारों और भावनाओं के अलावा जीवन को बिल्कुल भी नहीं जानते, इस स्थिति में मौत एक तकलीफदेह चीज होती है। आप कभी अपने मन में उसे स्वीकार नहीं कर सकते। है न?

चाहे आप कुछ भी कर लें, आपकी सोच कभी इसे स्वीकार नहीं कर सकती। हम अभी कह सकते हैं कि आप जी रहे हैं या मर रहे हैं, यह अलग-अलग चीज नहीं है। आप वाकई मर रहे हैं।

अभी आप जी रहे हैं या मर रहे हैं, एक दिन दोनों प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इससे बचने की कोशिश में भय पैदा होता है जो कि एक मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया है। इसलिए मृत्यु से डरना नहीं चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed