किस्मत के धोखे से बचना है तो घर में भूलकर भी ना लगाएं ये पौधे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में चल रहीं परेशानियों के लिए लोग अधिकतर बार किस्मत को ही कोसते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अपने गार्डन की ओर ध्यान दिया हैं। वास्तु के अनुसार कई ऐसे पौधे होते है जिन्हें घर में कभी भी लगाना चाहिए। जानिए कौनसे पौधे घर के लिए है शुभ
- तुलसी को जहां पूजा जाता है, वहीं वह एक औषधी का भी काम करती हैं। लेकिन यह पौधा भी तब ही बरकत देगा, जब यह घर के उत्तर, उत्तर पूर्व या पूर्व दिशा में ही लगा हो।
- अगर आपके घर में कैक्ट्स जैसे कोई भी कांटेदार पौधा लगा हुआ है तो उसे आज ही निकाल दें। इन पौधों को लगाने से माना जाता है कि घर में लड़ाई झगडे होने लगते हैं। हालांकि इस मामले में गुलाब के पौधे को बाहर रखा गया है। गुलाब का पौधा घर में लगाया जा सकता हैं।
- हिंदु धर्म में बरगद और पीपल के पेड़ को पवित्र माना जाता हैं। लेकिन बरगद को घर में ना लगाकर मंदिर में लगाना शुभ माना जाता है।
- किसी भी लता वाले पौधे को घर के मुख्य दरवाजे या फिर एक्सटीरियर स्पेस में लगाया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि ये अधिक ऊंची न जाएं।
- घर में अनार, दालचीनी, अशोक, केसर, चंपा, गुलाब के पौधे लगाना शुभ माना गया है।