फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   The success story of a young man gave his seat to professor order in the metro

सीख: इस दौर में भी संस्कारों का पालन करने वाले लोग कम नहीं

Thu, 25 Jan 2018 04:57 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Jan 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
The success story of a young man gave his seat to professor order in the metro
फाइल फोटो
प्रोफेसर आदेश हर रोज क्लास में कुछ नया सिखाते थे। आखिर वह मनोवैज्ञानिक जो थे। जब वह क्लास में घुसे, तो मुस्करा रहे थे। वत्सला ने पूछा, सर आज आप बहुत खुश दिख रहे हैं। कुछ खास बात है क्या? प्रोफेसर बोले, हां खास तो है। आज मैं एक बहुत अच्छे युवा से मिला। उसकी सोच ने मुझे प्रभावित किया।
विज्ञापन


प्रोफेसर बोले, मैं रोज मेट्रो से राजीव चौक से दिल्ली यूनिवर्सिटी आता हूं। आम तौर पर मेट्रो भरी ही रहती है, इसलिए सीट प्रायः नहीं मिलती। आज पता नहीं क्या सूझा, मैं घर से पैदल ही स्टेशन चला गया। अब पैंसठ की उम्र में इतना कोई चले तो थकान हो ही जाती है।
विज्ञापन


कभी-कभी मेट्रो में वृद्ध व्यक्तियों वाली सीट मिल जाया करती है। सोचा, शायद आज भी मिल जाएगी। पर मैंने देखा कि दो बुजुर्ग पहले से ही सीट पर बैठे हुए थे। बाकी सीटों पर बैठे लोगों से तो कोई उम्मीद ही नहीं करनी चाहिए। लेकिन आज कुछ अलग ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं जहां खड़ा था, वहां एक युवक बैठा हुआ था। मुझे देखते ही वह खड़ा हो गया और अपनी सीट देने लगा। मैंने कहा कि यह सीट तो वृद्धों के लिए नहीं है। वह बोला, बड़ों का आदर करना मुझे बचपन से सिखाया गया है। यह सीट बुजुर्गों के लिए नहीं है, तो क्या हुआ? आप हमसे बड़े हैं। वत्सला ने पूछा, फिर क्या हुआ सर? प्रोफेसर मुस्कराते हुए बोले, देखा, आपको भी लगा न कि इसमें क्या बड़ी बात है! मैं भी यही सोच रहा था कि इसमें कौन-सी बड़ी बात है।


तभी मेरे बगल में बैठी एक महिला, जो शायद उम्र में मुझसे थोड़ी बड़ी होगी, बोली, ऐसे बच्चे आज कहां मिलते हैं! वह बिल्कुल सच कह रही थी। वृद्धों और महिलाओं के लिए दो-दो सीट हर कंपार्टमेंट में इसीलिए दी गई है कि उन्हें परेशानी न हो। हालत यह है कि अगर कोई वृद्ध या महिला किसी सामान्य सीट पर बैठना चाहे, तो उसे पैनी नजर से देखा जाता है कि पहले ही ये दो-दो सीटें खा चुके हैं, और अब यह भी मांगने आ गए। बस मैं यही सोचकर मुस्करा रहा था।

इस दौर में भी संस्कारों का पालन करने वाले लोग कम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed