फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   sudhanshu ji maharaj pravachan on success in life

तब संसार आपके पीछे भागेगाः सुधांशु जी महाराज

Mon, 02 Sep 2013 12:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 02 Sep 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
sudhanshu ji maharaj pravachan on success in life

आप इस धरती में कामयाब होने आए हैं न सिर्फ भौतिक रूप से बलिक आध्यात्मिक रूप से भी। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी शक्तियां पहचानें, सकारात्मक सोच रखें। विश्वास परमात्मा का, सदगुरु का, स्वयं का और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करें, सफलता की राह में इन सभी का लाभ मिलता है।

विज्ञापन


अपने अन्दर की ज्योति का सहारा लो कभी भी हार नहीं मानना, हार मान गए तो हार जाओगे। सफल होना है, जरुर होना है, निराशा-उदासी नहीं आने देना क्योंकि उदासी नकारात्मक रूप है और आशा सकारात्क रूप है। सबसे बड़ी सकारात्मक शक्ति है आपकी मुस्कुराहट, अपनी मुस्कराहट बनाए रखें। दुःख-समस्या आए तो घबराए नहीं, मन को शांत करके समस्या का समाधन खोजें।
विज्ञापन


माथा ढीला छोड़ दें, चेहरे पर मुस्कान लाएं, लम्बे गहरे श्वास लें, प्रभु का नाम लेकर, प्रणाम करके उससे पूछे क्या करूं? कैसे करूं? तू ही बता। तनाव मुक्त होते जाओ, गाओ-गुनगुनाओ, हंसो और मुस्कुराओ। इंसान को खोखला करता है तनाव। जीवन शैली बदलो-तनाव दूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपसे कीमती कुछ नहीं है। चीजें पड़ी रह जाएंगी, एक कीमती जिन्दगी खत्म हो जाएंगी। स्वयं को पहचानो, अपनी शक्ति अन्दर से जागृत करो।     जीवन-यात्रा में हमारा लक्ष्य है परम आनन्द की प्राप्ति। अपनी दिव्य शक्तियां पहचानें। आप शरीर नहीं, दिव्य-चेतना हैं और उस परम चैतन्य की यात्रा के लिए निकले हैं।


उस पतित पावन का सानिध्य प्राप्त करने के लिए कुछ शब्द याद रखें जो इस यात्रा में सहायक हैं। प्रार्थना, प्रेरणा प्यास, पराक्रम, पुरुषार्थ, प्रतीक्षा, प्रयास, प्रसाद यह आठ गुण याद रखें तो उस परम प्यारे से मिलने में देर नहीं लगेगी। इच्छा-चाहना संसार की नहीं, उस परम की रखो। उस का प्यार मिलेगा, संसार अपने आप पीछे आएगा। आपको संसार के पीछे नहीं लगना पड़ेगा और उस परम के धाम की यात्रा आसानी से पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed