फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   sudhanshu ji maharaj pravachan on achievement and success

इस छोटे से प्रयास से आप सफलता की ऊंचाई पर पहुंच जाएंगे

Sat, 05 Mar 2016 03:03 PM IST
सुधांशु जी महाराज/अध्यात्मिक गुरु
सुधांशु जी महाराज/अध्यात्मिक गुरु Updated Sat, 05 Mar 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
sudhanshu ji maharaj pravachan on achievement and success
पॉजिटिव लाइफ

ईश्वर ने मनुष्य को अनन्त महान शक्तियां प्रदान की हैं। जिनका विकास करके मनुष्य कोई भी चमत्कारी कार्य कर सकता है। इसके लिए जरूरत है बस अपनी शक्ति को पहचान कर जागृत करने की। लेकिन अपनी असीम शक्तियों से अनजान मनुष्य अपना अधिकांश समय सांसारिक बंधनों और तनाव में गंवा बैठता है।

विज्ञापन


इस कारण बहुत सी शक्तियां सोई हुई रह जाती हैं। अपनी शक्तियों के उच्चस्तरीय प्रयोग के लिए और मानव चोले को गरिमा प्रदान करने हेतु हमें अपने महान पुरुषों के जीवन चरित्रों का अनुकरण करना चाहिए। मानवीय शक्तियों के अलग-अलग रुप होते हैं, किसी व्यक्ति के साहस ने उसे एवरेस्ट की चोटी तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन


किसी व्यक्ति ने अपनी आन्तरिक शक्ति को पहचाना तो देश की आजादी के लिए अपने से लाख गुना बड़ी शक्ति से उलझ गया। आजादी से पहले के अखबारों में एक कार्टून छपता था, एक छोटी सी चिड़िया अपनी चोंच से एक बड़ा सा पहाड़ उठाने की कोशिश करती दिखाई देती थी। चिडि़या पर लिखा होता था गांधी तथा पहाड़ पर लिखा होता था ब्रिटिश सरकार। विचार कीजिए कितने दुर्बल शरीर में कितनी बलिष्ठ आत्मा का निवास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष चन्द्र बोस संकल्प के धनी और दूरदृष्टा व्यक्ति थे। जब ब्रिटिश सरकार ने उन्हें कलकत्ता में नजरबन्द कर दिया तो वह पठान का वेश बनाकर अफगानिस्तान पहुंचे और फिर वहीं से जर्मनी। उन्होंने रेडियो से जब उद्घोषण किया कि  दिया कि मेरे हिंदुस्तानी भाईयो! जंजीरें बहुत मोटी हैं, पर उनमें इतनी ताकत नहीं है कि हमें बांध कर रख सकें, आजादी आने वाली है।

तुम्हारा भाई सुभाष बोल रहा है। सभी हिन्दुस्तानी रेडियो सेट खोलकर सुनते थे कि हमारा वीर नेता बोल रहा है। हिन्दुस्तान के बाहर जाकर पफौजें खड़ी करके ब्रिटिश सेना के मुकाबले में खड़ा होना कोई साधरण कार्य नहीं था। अपितु महान जीवात्मा की आन्तरिक बलिष्ठता ही तो थी।

मानव देह में कोई न कोई शक्ति अवश्य होती है। यदि उस शक्ति का प्रयोग ठीक प्रकार से करना सीख जाएं तो मनुष्य आसमान की उफंचाईयां छू सकता है। किन्तु यदि घर-परिवार की समस्याओं को बड़ा करके देखने लगोगे तो तनाव के दायरे में ही कैद हो जाओगे।


निराशा आपको छोटा कर देगी घर का शिकायती वातावरण आपको उबरने नहीं देगाए दुनिया के व्यंग्य आपकी मुस्कुराहट छीन लेंगे, उन्नति रुक जाएगी। नारायण की समस्त शक्तियां नर में ही गुप्त रूप से व्याप्त हैं। बस आवश्यकता है कि उन शक्तियों को स्वयं में ढूंढकर स्वयं को जगाने की। आपका यही छोटा सा प्रयास आपको बहुत बड़ा बना देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed