फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   success tips jaggi vashudev

इन पांच मंत्रों को याद कर लीजिए 2015 में कामयाबी कदम चूमेगी

Thu, 01 Jan 2015 03:31 PM IST
Updated Thu, 01 Jan 2015 03:31 PM IST
विज्ञापन
success tips jaggi vashudev

सफलता के लिए सर्वोत्तम करें, शिकायत नहीं- अगर आप सफल होना चाहते हैं, तो सफलता को खोजिए मत, बल्कि योग्य और समर्थ बनिए। आप जो सर्वोत्तम कर सकते हैं, उससे थोड़ा भी कम मत कीजिए। अपने बॉस के बारे में मन में असंतोष पालने की बजाय, आप अपना काम इतनी अच्छी तरह से कीजिए कि आपके बिना आपके बॉस का और आपकी कंपनी का काम ही न चले।

विज्ञापन


आप खुद को उनकी एक जरूरत बना दें। जो लोग ‘टॉप’ तक पहुंचे हैं, उन्होंने तरक्की इसलिए की, क्योंकि उन्होंने बेहतरीन काम किया, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, न कि शिकायत। अगर आप सचमुच कुछ करना चाहते हैं, तो जरूरी है कि आप अपनी जिंदगी में इस पंचामृत को उतार लें...

विज्ञापन

इस सच को पहचानें

success tips jaggi vashudev

डर हमेशा उसके बारे में होता है, जिसका अभी अस्तित्व नहीं है, या कभी होगा भी नहीं। आप गैर-मौजूद चीज को लेकर इसलिए परेशान होते हैं, क्योंकि आप हकीकत में रहने के बजाय उस ख्याली दुनिया में रहते हैं।

यह लगातार अतीत का भक्षण कर भविष्य में झांक रही है। अगर आप वर्तमान में मौजूद चीजों में मग्न रहें तो फिर डर के लिए कोई जगह ही नहीं बचेगी।

यह काम भूल कर भी नहीं करें

success tips jaggi vashudev

जब कोई इंसान आपके मन मुताबिक काम नहीं करता, तब आप उदास होकर बैठे रहते हैं यह सोचकर कि आप दुखी रहकर कुछ हासिल कर लेंगे। क्लेश में रहने का फैसला आपका खुद का है।

असलियत में खुशी आपके भीतर है, लेकिन आप उसे दूसरे लोगों और चीजों के जरिए हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए आप हमेशा उनकी दया पर निर्भर रहते हैं। शरीर को कष्ट आ सकता है, लेकिन क्लेश की रचना आपके दिमाग की ही है।

विज्ञापन

दूसरों से इन बातों में तुलना न करें

success tips jaggi vashudev

अधिकतर लोग इसलिए दुखी रहते हैं कि उनके पास वह नहीं है जो दूसरों के पास है। आपके पास सिर्फ मोटरसाइकिल है, दूसरे के पास कार है।


आपके पास छोटा घर है, दूसरे के पास आलीशान घर है। तुलना करने की बेवकूफी का यह खेल कभी खत्म नहीं होता और आपको पीड़ा देता रहता है।

इस एक चीज को जीवन से निकाल दें

success tips jaggi vashudev

अगर आप चीजों को वैसे ही स्वीकार करते हैं, जैसी कि वे हैं, तब आप प्रसन्नचित रहेंगे। अगर आप चीजों का विरोध करते हैं, उनके खिलाफ हो जाते हैं, तो जीवन कष्टपूर्ण हो जाएगा।

आप खिलाफ इसलिए होते हैं, क्योंकि चीजें आपकी उम्मीद के मुताबिक से नहीं हुईं। आप चीजें स्वीकार इसलिए नहीं कर पाते क्योंकि ऐसा करने से आपके अति-संवेदनशील ’अहं’ को ठेस लगती है। इसलिए अपने अहं को हावी न होने दें।

अपनी इच्छा से करें हर काम

success tips jaggi vashudev

आप जो काम अपनी इच्छा से करते हैं, उसमें आपको आनन्द आता है और बेमन से किया गया काम आपको पीड़ा पहुंचाता है।

आपको जो भी काम दिया गया है, जब उसे आप अपना काम समझकर मन लगाकर करेंगे, तब आपको स्वतः आनंद आएगा। जबकि उसी काम को किसी दूसरे का मानने पर आपमें ऊब पैदा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed