फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   story of vivekanand

मंदिर बनाने वाले मजदूर की आंखों में चमक का क्या राज था?

Sat, 06 Aug 2016 04:36 PM IST
स्वामी तेजस्वी आनंद
स्वामी तेजस्वी आनंद Updated Sat, 06 Aug 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
story of vivekanand
पत्‍थर

स्वामी विवेकानंद को तब ज्यादा लोग नहीं जानते थे। जो जानते थे, वे भी ठाकुर के शिष्य होने के नाते। उन्होंने रास्ते में देखा कि एक मंदिर बन रहा है। सामने से गुजरते हुए मन में न जाने क्या व‌िचार आया कि उन्होंने बन रहे मंदिर के सीमा क्षेत्र में प्रवेश किया। मजदूर, राज, कारीगर, मिस्त्री और बढ़ई वहां काम कर रहे थे। एक ओर बैठे काम कर रहे मजदूर के पास जाकर विवेकानंद ने पूछा, भाई क्या कर रहे हो? देखते नहीं, पत्थर तोड़ रहा हूं! मजदूर ने कहा।

विज्ञापन


स्वामीजी ने विनम्रता से ही पूछा था, परंतु उत्तर जिस तल्खी से आया था, उससे लगा कि काम करने वाला तेज मिजाज है। वह किसी बात को लेकर दुखी है। स्वामी जी कुछ और आगे बढ़े। दूसरे मजदूर के पास जाकर भी उन्होंने वही प्रश्न किया। मजदूर ने जो उत्तर दिया, वह पहले जैसा तो नहीं था, पर यह जरूर लगता था कि उसे काम करने में कोई आनंद नहीं आ रहा है। उसने कहा था, भैया! पेट के लिए काम कर रहा हूं। उसकी वाणी में विवशता की बोझिलता और अनुत्साह का फीकापन था।
विज्ञापन


इन दोनों मजदूरों से हुई बातचीत को बाद में किसी प्रसंग पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा था, पहले और दूसरे मजदूर के उत्तर में मुझे एक विशेष अंतर दिखाई दिया। एक जहां जबर्दस्ती लादी गई मजदूरी की तरह काम कर रहा था, तो दूसरा विवशता के कारण पत्थर तोड़ रहा था। परंतु पहले मजदूर की अपेक्षा दूसरा मजदूर कम दुखी, कम निराश और कम उद्विग्न दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामीजी एक और मजदूर के पास गए। वह बड़े उत्साह, शक्ति और सुघड़ता से पत्थर तोड़ रहा था। स्वामीजी ने उससे भी पूछा, भाई, यहां क्या हो रहा है और तुम क्या कर रहे हो? मजदूर ने बिना हाथ रोके स्वामीजी की ओर देखा। उसकी आंखों में आह्लाद की एक चमक और आनंद की दीप्ति नाच रही थी। उसी भाव को व्यक्त करते हुए उसने धैर्यपूर्वक उत्तर दिया, यहां भगवान का मंदिर बन रहा है और मैं मंदिर के लिए ही काम कर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed