फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   self confidence can be simple the biggest challenge

सीख: खुद पर विश्वास हो, तो बड़ी से बड़ी चुनौती भी आसान हो सकती है

Wed, 20 Jun 2018 03:00 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 20 Jun 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
self confidence can be simple the biggest challenge

दुर्घटना के बाद टूट चुकी जेसिका की कहानी, जिसे एक छोटे बच्चे की बातों ने उठ खड़े होने की प्रेरणा दी।

विज्ञापन


बारहवीं क्लास के बच्चों के लिए वह स्कूल का आखिरी दिन था। स्कूल की प्रिंसिपल चैताली मैडम उनको संबोधित कर रही थीं। वह बोलीं, आज से आप सब आत्मनिर्भर बनने जा रहे हैं। कई ऐसे मौके भी आएंगे, जो आपको तोड़कर रख देंगे। लेकिन उन पलों में अगर आप खुद पर विश्वास रखें, तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक पाएगा। यह मैं अपने अनुभव से आपको बता रही हूं।

करीब चालीस साल पहले मैं और मेरी दोस्त जेसिका बस स्टॉप पर खड़े बस का इंतजार कर रही थीं कि तभी सड़क की दूसरी तरफ से एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे जेसिका से जा टकराई। जेसिका बस स्टॉप के पीछे दूर एक खेत में जाकर गिरी। तीन महीने के बाद जेसिका खतरे से बाहर हुई, पर उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। जेसिका के मां-बाप के चेहरे से भी खुशी गायब हो गई। जेसिका के सारे सपने चकनाचूर हो गए थे। वह हार चुकी थी और अब जिंदगी में उसके लिए कुछ नहीं बचा था। एक  दिन मैं उससे मिलने गई, तो वह फूट-फूटकर रोने लगी। तभी पास में खेल रहा एक तीन-चार साल का बच्चा जेसिका के पास आया और उसे रोता देख उसे मनाने लगा।
विज्ञापन


वह बोला, दीदी, क्यों रो रही हो? आपको भी मेरी तरह चोट लग गई है न। पर उस पर हमें ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए। मां कहती हैं, दुनिया में कोई भी चीज ऐसी नहीं, जो हम नहीं कर सकते। अगर खुद पर विश्वास हो, तो हम सब कुछ हासिल कर सकते हैं। वह बच्चा अनजाने में जेसिका को जीने की नई उम्मीद दे गया। कुछ ही दिनों में जेसिका ने बैसाखियों की मदद से चलना सीख लिया। डॉक्टरों ने उसे एक नकली पैर और जूता बनाकर दिया, ताकि वह बिना बैसाखियों के भी चल सके। जेसिका ने हिम्मत नहीं हारी और आगे चलकर कृत्रिम अंगों की मदद से पर्वतारोहरण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed