फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   pralaya story in puran

महाप्रलय के इस सच से इनकार नहीं किया जा सकता

Sat, 23 May 2015 04:42 PM IST
Updated Sat, 23 May 2015 04:42 PM IST
विज्ञापन
pralaya story in puran

अटलांटिक महासागर में गोताखोरों ने समुद्र की तलहटी में कुछ ऐसे खंडहर और संरचनाएं देखी हैं, जिनसे लगता है कि पहले वहां कोई द्वीप था, जो भारी विप्लव के कारण समुद्र के गर्भ में समा गया।

विज्ञापन


रूस और चीन के बीच गोवी रेगिस्तान के बारे में कहते हैं कि वहां पहले समुद्र था। कभी प्रकृति में उथल पुथल हुई और जल सिमट कर एक ओर चला गया। वहां पृथ्वी निकल आई और कालातंर में वहां रेगिस्तान में बदल गई।
विज्ञापन


शतपथ ब्राह्मण तथा सूर्य सिद्धान्त आदि प्राचीन ग्रंथो में प्रलय की गणनाएं दी गईं हैं। उस आधार पर और प्रचलित हिसाब से अनुमान लगाना तो कठिन है, लेकिन यह तय है कि पृथ्वी में कभी-कभी अग्नि, हिम या जल प्रलय जैसी उथल पुथल और विनाश होते रहे हैं। ऐसी कितनी ही उलट फेर या संघातों के बारे में भूगर्भवेत्ता और इतिहासवेत्ता भी बताते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

और तब तब होता रहा है महाप्रलय

pralaya story in puran

भागवत पुराण में ऐसी ही एक जल प्रलय का विवरण है। उसमे बताया है कि तब एक मात्र मार्कण्डेय मुनि बचे थे। उन्होंने प्रकृति की भीषणतम विनाश लीला देखी तो आंखें ही मूंद ली। उन्हें तब ज्ञान और बुद्धि वर्चस्व के सारे अहंकार को भुलाकर अपने आपको ईश्वरीय शक्तियों के सामने समर्पित करना पड़ा।

प्रलय प्रकृति का एक समर्थ शस्त्र है, जिसका उपयोग वह परिवर्तन के लिए करती है। शायद यह सिखाने के लिए कि मनुष्य अपने आपको सर्व-समर्थ समझता है तो यह उसकी भारी भूल है। अनुभव करना चाहिए कि इस विशाल ब्रह्माण्ड में केवल देव-शक्तियों का आधिपत्य है।

यह शक्तियां ही सृष्टि का संचालन करती हैं। मनुष्य उस परिवर्तन को किसी भी तरह रोक नहीं सकता। वह अपने आपको इन परिवर्तनों के अनुकूल ढाल कर अपने भीतर शांति और संतुलन जरूर साध सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed