फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   overeating delicious food harmful

नुकसानदेह होता है स्वादिष्ट और भरपेट भोजन

Wed, 08 Aug 2012 01:19 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2012 01:19 PM IST
विज्ञापन
 overeating delicious food harmful
मनुष्य सभी तरह का आहार लेता और पचाने की क्षमता नहीं हो तो भी उसे अर्जित कर लेता है। खाने और स्वाद के प्रति इस ललक को पूरा करते हुए मनुष्य उसके बुरे असर को दवाओं से रोकने की कोशिश करता है और कर भी लेता है। पर आयुर्वेद और अध्यात्म के निष्कर्ष जैसे खान-पान के बारे में भी आत्यंतिक हैं।
विज्ञापन


सामान्य जीवन में फिर भी खान-पान को लेकर थोड़ी शिथिलता सहन की जा सकती है लेकिन जिन्हें आत्मिक जीवन में थोड़ा भी कुछ करना होता है उन्हे कम खाने, भूख लगने पर खाने और कायदे से खाने के नियम का पालन करना होता है। एक अध्ययन के मुताबिक कम खाने और कायदे का खाने से मस्तिष्क अधिक सक्रिय रहता है।
विज्ञापन


वैज्ञानिक इस तथ्य से लंबे अरसे से वाकिफ थे, लेकिन अब इटली के अनुसंधानकर्ताओं ने यह पता लगाया कि कम खाना याददाश्त को बढ़ाता है। खाने के बाद सात्विक पेय और मीठा याददाश्त के साथ-साथ शरीर को भी चुस्त दुरुस्त रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोम में सेक्रेड हार्ट कैथोलिक (एसएचसी) यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं की मानें तो रात के खाने के बाद काफी भी चुस्ती फुर्ती को बरकरार रखती है। ताजा, हल्का फुल्का और भूख से कम किया गया भोजन शरीर को स्वस्थ रखने के अलावा मन को भी एकाग्र और शांत रखता है। एसएचसी यूनिवर्सिटी के अनुसंधान कर्ताओं के अनुसार इससे शरीर में जरूरत के हिसाब से सीआरईबी नामक प्रोटीन का संचय होता है।


यह प्रोटीन याददाश्त बढ़ाने और सीखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग विद्या के जानकारों के अनुसार भोजन जितना सात्विक और सीमित होगा, शरीर उतना ही ध्यान और समाधि के अनुकूल होता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed