फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   moral story of Confucius

अगर आप अपनी सरकार से दुखी और परेशान हैं तो यह कदम उठाएं

Tue, 09 Aug 2016 12:22 AM IST
संकलित
संकलित Updated Tue, 09 Aug 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
moral story of Confucius
ध्‍यान

कन्फ्यूशियस अपने कुछ शिष्यों के साथ चीन की ताई नामक पहाड़ी से कहीं जा रहे थे। एक स्थान पर वह सहसा रुक गये। शिष्यों ने जिज्ञासु भाव से उनकी ओर देखा। कन्फ्यूशियस बोले, कहीं पर कोई रो रहा है। शिष्यों ने ध्यान से सुना और पाया कि वाकई रोने की आवाज आ रही है। जिधर से रोने की आवाज आ रही थी, कन्फ्यूशियस उधर ही चल दिए। शिष्य भी उनके पीछे-पीछे चलने लगे।

विज्ञापन


कुछ दूर जाकर उन्होंने देखा कि एक स्त्री रो रही है। कन्फ्यूशियस ने सहानुभूतिपूर्वक उस महिला से रोने का कारण पूछा। स्त्री ने बताया कि इस स्थान पर उसके पुत्र को एक चीते ने मार डाला। पूछताछ में उसने बताया कि वह अकेली रहती है। कन्फ्यूशियस ने कहा, तुम अकेली क्यों रहती हो? तुम्हारे परिवार के अन्य लोग कहां हैं? स्त्री ने कातर होकर बताया, अब उसके परिवार में कोई नहीं बचा है। इसी पहाड़ी पर उसके ससुर और पति को भी चीते ने फाड़ डाला था।

विज्ञापन

कन्फ्यूशियस यह सुनकर चकित हो गए

moral story of Confucius
confucius
कन्फ्यूशियस ने बड़े आश्चर्य से कहा, तो तुम इस भयंकर स्थान को छोड़ क्यों नहीं देती? स्त्री बोली, इस स्थान को इसलिए नहीं छोड़ती कि यहां पर किसी अत्याचारी का शासन नहीं है। कन्फ्यूशियस यह सुनकर चकित हो गए। उन्होंने शिष्यों की ओर उन्मुख होकर कहा, यद्यपि, निश्चित रूप से यह स्त्री करुणा और सहानुभूति की अधिकारिणी है। तथापि इसकी बात ने हम लोगों को एक महान सत्य दिया है। वह यह कि अत्याचारी शासक एक चीते से अधिक भयंकर होता है।अत्याचारी शासन में रहने की अपेक्षा अच्छा है कि किसी पहाड़ी अथवा वन में रह लिया जाए। शिष्यों में से एक ने कहा कि सभी लोग तो ऐसा नहीं कर सकते। अगर सभी लोग ऐसा राज समाज छोड़ करजंगल में रहने लगें, तो अत्याचारी राजा या शासक वहां भी तो पहुंच सकता है।

अत्याचारी शासन को ऐसे बदलें

moral story of Confucius
crowd

इसलिए जनता को चाहिए कि वह अत्याचारी शासन का समुचित विरोध करे और सत्ताधारी को अपना सुधार करने के लिए विवश करने का उपाय करे। अत्याचारी शासन को भय के कारण सहन करने वाला समाज किसी प्रकार की उन्नति नहीं कर पाता। विकासहीन जीवन बिताता हुआ वह युगों तक नारकीय यातना भोगा करता है तथा सदा-सर्वदा अवनति के गर्त में ही पड़ा रहकर जिस तिस प्रकार जीवन व्यतीत करता रहता है। अतः दुशासन को पलटने के लिए जनता सदैव जागरूक रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed