फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   life can more happier With help of these small step

सीख: छोटी-छोटी खुशियों से अपनी जिंदगी खुशहाल बना सकते हैं

Thu, 21 Dec 2017 08:52 AM IST
अमर उजाला संपादकीय डेस्क
अमर उजाला संपादकीय डेस्क Updated Thu, 21 Dec 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
 life can more happier With help of these small step

अभिषेक और अर्जुन बचपन के जिगरी दोस्त थे। लेकिन काम में व्यस्त होने के कारण दोनों अब ज्यादा मिल नहीं पाते थे। अभिषेक अच्छा खासा पढ़-लिखकर देश की नामचीन यूनिवर्सिटी से एमबीए फाइनेंस कर, एक बड़े बैंक में अच्छे पद पर नौकरी कर रहा था, लेकिन जाने क्यों, वह तब भी खुश नहीं था। दूसरी ओर अर्जुन शहर का जाना-माना फोटोग्राफर बन गया था। उसे बचपन से ही फोटोग्राफी का शौक था और वह मां-बाप के मना करने के बावजूद अपनी जिद से फोटोग्राफर बना था। अभिषेक के विपरीत, वह अपनी जिंदगी से बहुत खुश था। 

विज्ञापन


पढ़ें- स्वामी विवेकानंद के इस काम से सीखें, सही-गलत का निर्णय करना
विज्ञापन


एक दिन अभिषेक अर्जुन के घर खाने पर गया। बातचीत के दौरान अभिषेक ने अर्जुन से कहा, यार, मैंने नौकरी चुनने में गलती कर दी। मुझे भी तेरी तरह फोटोग्राफर ही बनना चाहिए था। उससे मैं कम से कम अपनी जिंदगी से खुश तो रह पाता। आज मेरे पास सब कुछ है, लेकिन खुशी नहीं है। अर्जुन यह सुनकर बोला, भाई, तुझे अगर फोटोग्राफी इतनी ही पसंद है, तो अब भी फोटोग्राफर बन जाओ। इसमें ऐसी कौन-सी बड़ी बात है! अभिषेक हंसकर बोला, यार फोटोग्राफी तो मुझे हमेशा से ही पसंद थी। लेकिन अब ज्यादा पसंद आती है, क्योंकि मेरे काम में वह मजा नहीं, जो तुम्हारे काम में है। मैं सचमुच सोच रहा हूं कि तुम्हारी तरह फोटोग्राफी शुरू कर दूं। फिर मैं भी तुम्हारी तरह ही खुश दिखूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन बोला,  तब तो तुम मेरी तरह करेले खाना भी शुरू कर दो, क्योंकि मुझे करेले बहुत पसंद हैं। मैं दिन में दो बार करेले खाता हूं, तभी तो इतना खुश नज़र आता हूं। अभिषेक हंसने लगा। अर्जुन बोला, भाई खुशी किसी काम से नहीं, अपने अंदर से आती है। सब कुछ मिलने के बाद भी हम दुखी रह सकते हैं, या फिर कुछ न मिलने पर भी खुश रह सकते हैं। यह सब हमारे जिंदगी को देखने का नजरिया है, काम तो सारे एक ही तरह के होते हैं। अभिषेक अर्जुन का इशारा समझ गया।

अमर उजाला के हरियाली और रास्ता से साभार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed