फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   know how according to vastu plant and trees gives you success

सोई किस्मत को जगाना है तो घर में लगाएं ये पौधे

Sun, 14 Jan 2018 10:00 AM IST
मुरलीधर त्रिपाठी, वास्तुविद
मुरलीधर त्रिपाठी, वास्तुविद Updated Sun, 14 Jan 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
know how according to vastu plant and trees gives you success
plants and trees

घर में पेड़-पौधे लगाने से घर की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं, साथ ही हमें शुद्ध हवा भी प्राप्त होती है। ये हमें केवल इतना लाभ ही नहीं पहुंचाते, बल्कि घर के बगीचा में लगे पेड़-पौधे धन लाभ भी कराते हैं। वास्तु ग्रंथ वास्तुराजवल्‍लभ के अनुसार, घर के बगीचा में तुलसी, केला, चंपा, केतकी और चमेली आदि के पौधे लगाना विशेष लाभदायी है। इन्हें लगाने से धन आगमन बना रहता है। 

विज्ञापन


केले के पेड़ को ईशान कोण में लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। इसके पास यदि तुलसी का पौधा लगाया जाए, तो भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। केले में भगवान विष्‍णु और तुलसी में देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। 
विज्ञापन


अशोक के पेड़ को हम सजावट के लिए लगाते हैं, लेकिन घर में इसे स्‍थान देने से प्रसन्नता प्राप्त होती रहती है और शोक दूर होता है। यह घर के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द्र को बढ़ाता है। फेंगुशुई के अनुसार, घर के आसपास बांस का पौधा या घर के अंदर उसका बोन्साई रूप लगाने से समृद्धि और तरक्की होती है। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

know how according to vastu plant and trees gives you success
plants

लाभ ही लाभ
वास्तु एवं आयुर्वेद के अनुसार, घर में हल्दी का पौधा लगाना भी शुभ होता है। यह पौधा गुणकारी और चमत्कारी होता है। घर में आंवले का पेड़ लगाने और रोजाना उसकी पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आंवले के पेड़ को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना लाभकारी है।

वास्तु के अनुसार, घर में अनार का पौध्‍ाा लगाने से ग्रह दोषों से बचा जा सकता है। परिजात के पौधे के बारे में शास्त्रों में कहा गया है कि यह समुद्रमंथन से निकला था। इसके फूल को भगवान के चरणों में चढ़ाने से स्वर्ण दान का पुण्य मिलता है। इसके घर में होने से सारे देवी-देवताओं की कृपा बनी बनी रहती है। 

शमी का पेड़ भी घर में होना शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में इसका संबंध शनि से जोड़ा गया है। इसे घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर लगाना चाहिए। इसके नीचे नियमित रूप से सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि के प्रकोप से बचा जा सकता है। इससे स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है। 

know how according to vastu plant and trees gives you success
plants

प्राचीन मान्यतानुसार, जिस घर में गुड़हल का पौधा लगा होता है, उस घर के लोगों के कानून संबंधी सभी काम पूरे हो जाते हैं। बेलपत्र का पौधा भगवान शिव को बेहद पसंद है, माना जाता है कि इस पर स्वयं भगवान शिव का वास होता है। जहां यह पौधा होता है, वहां लक्ष्मी जी का वास भी होता है।

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का खास महत्व है। तुलसी के पौधे को एक तरह से लक्ष्मी का रूप माना गया है। घर में यदि किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा है, तो तुलसी का पौधा उसे नष्ट करता है। ध्यान रखें कि तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए। यह आपको फायदे के बदले, नुकसान भी पहुंचा सकता है। जिनके घर में नारियल के पेड़ लगा हो, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होती है। घर में इस पेड़ का लगा होना काफी शुभ माना जाता है।
 
इनसे रहें दूर 
बृहत्संहिता ग्रंथ के अनुसार, ऐसे पेड़-पौधे, जिनकी पत्तियों और डालियों को तोड़ने पर दूध अथवा सफेद रस का स्राव होता है, इन्हें घर के बगीचा या घर के आसपास नहीं लगाना चाहिए। इससे धन की हानि होती है। कांटेदार पेड़-पौधे का घर के मुख्य-द्वार या घर के आसपास होना शुभ नहीं माना गया है। इनसे शत्रु का भय बढ़ता है और जीवन में कुछ-न-कुछ कष्ट बना रहता है।  

अमर उजाला के खुला पन्ना से साभार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed