फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   inspiring story of Manendra

सीख: परिश्रमी का सफल होना तय है, इल्जाम लगाने वाले होंगे विफल

Thu, 18 Jan 2018 01:49 PM IST
मनेंद्र
मनेंद्र Updated Thu, 18 Jan 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
inspiring story of Manendra
फाइल फोटो
इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद मनेंद्र नौकरी ढूंढ रहा था। लेकिन मंदी के कारण नौकरी नहीं मिल पा रही थी। उसने कंप्यूटर बेचने का काम शुरू किया। वह थोक बाजार से कंप्यूटर के पुर्जे इकट्ठा करता और उन्हें एसेम्बल कर बेच देता।
विज्ञापन


फिर उसे मालूम पड़ा कि लोगों को सफेद कलर का कंप्यूटर अच्छा नहीं लगता। नतीजतन वह थोक में कंप्यूटर मंगाता, उन्हें अपने मनचाहे रंग देता, और उन्हें बढ़िया दामों में बेचकर पैसे कमाता। कुछ दिनों में उसका काम जोर-शोर से चलने लगा। कुछ साल में उसने कंप्यूटर तैयार करने की अपनी कंपनी बना ली।
विज्ञापन


वह युवा छात्रों से साझेदारी करता, उनकी रचनात्मक सोच से नए-नए प्रयोग करता और उन छात्रों को भी खूब मुनाफा पहुंचाता। मनेंद्र के कंप्यूटर पूरे शहर में मशहूर हो गए। उसका काम बढ़ा, तो उसने कई लोगों को काम पर रख लिया और ढेर सारे पार्टनर भी बना लिए। पर कुछ समय बाद बाजार में रंगीन कंप्यूटरों की भरमार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब लोग ब्रांडेड कंप्यूटर ही खरीदने लगे। मनेंद्र का व्यापार धीरे-धीरे नीचे जाने लगा। मनेंद्र तो बाजार में आए बदलाव को परख रहा था, पर उसके पार्टनरों को यह स्थिति अखर रही थी। एक दिन मनेंद्र को बिना बताए उसके पार्टनरों ने मीटिंग रखी और उसमें फैसला किया कि जो कुछ भी हो रहा है, वह मनेंद्र की वजह से हो रहा है।

अतः उन्हें कंपनी की बागडोर संभालनी चाहिए और मनेंद्र को हटा देना चाहिए। अगले दिन मनेंद्र को जब यह बात पता चली, तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। जिन लोगों को उसने खुद कंपनी में रखा, उन्होंने ही मिलकर मनेंद्र को कंपनी से बाहर कर दिया।


लेकिन मनेंद्र ने समय गंवाए बगैर दूसरा काम शुरू कर दिया। इस बार उसने सॉफ्टवेयर बनाने का काम शुरू किया। कुछ वर्षों में मनेंद्र की कंपनी एक बार फिर बुलंदी पर पहुंच गई, लेकिन उसकी पुरानी कंपनी, जिसे उसके पार्टनर चला रहे थे, बदकिस्मती से बंद हो गई।

प्रतिभावान और परिश्रमी का सफल होना तय है, इल्जाम लगाने वाले विफल होते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed