फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   in front of Mother love everything seems very small

मां की ममता ऐसी होती है कि अपनी जान भी छोटी लगती है

Thu, 30 Nov 2017 08:35 AM IST
संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्क Updated Thu, 30 Nov 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
in front of Mother love everything seems very small

पीयूष और उसके दोस्त एक चॉल में रहा करते थे। उस चॉल को काफी दिनों से  नगरपालिका वाले खाली करने के लिए बोल रहे थे। चॉल के नीचे की जमीन कच्ची थी और धंस रही थी। किसी भी दिन दुर्घटना हो सकती थी। लेकिन चॉल के निवासी जाएं, तो जाएं कहां! उनके पास रहने के लिए कोई और जगह नहीं थी। जिनके पास थोड़े-बहुत पैसे थे, वे वहां से अपने परिवार को निकाल कर पहले ही किसी सुरक्षित जगह पर रहने के लिए जा चुके थे। एक दिन सुबह-सुबह चॉल के एक हिस्से में कुछ भूकंप जैसा महसूस हुआ। सभी लोग चॉल से बाहर निकल आए।

विज्ञापन


पढ़ें- शादीशुदा जिंदगी को बनाना चाहते हैं खुशहाल तो इस गरीब जोड़े से जानें तरीका
विज्ञापन


उनमें से एक दंपति जल्दबाजी में अपने कुत्ते को घर के अंदर ही बंद कर आए। लेकिन जब पत्नी को इस बात का एहसास हुआ ,तो वह एकदम से चॉल के अंदर जाने के लिए लपकी। सब लोगों ने उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानीं। वह बोलीं, वह कुत्ता नहीं, मेरा बेटा है। मुझे उसकी जान बचानी ही है। ऐसा कहकर वह सभी लोगों को धक्का देते हुए चॉल में वापस चली गईं। उनके अंदर जाने के कुछ ही क्षण बाद वह इमारत गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें-वो सौतेली थी, पर मां कहने से खुद को रोक नहीं पाई


पीयूष और उसके दोस्तों ने उस महिला की खूब खोज की। सबने उनको आवाजें लगाईं, लेकिन कहीं से कोई आवाज नहीं आई। अंततः एक बड़े से दरवाज़े के नीच वह महिला दबी हुई मिली। पीयूष और उसके दोस्तों ने जब दरवाजा उठाया, तो देखा उस महिला का शरीर ऐसा था, जैसे किसी मंदिर में ईश्वर के सामने झुककर कोई प्रणाम कर रहा हो। हालांकि शरीर के ठंडे होने और अकड़े होने से यह यकीन हो गया था कि वह प्राण त्याग चुकी है। लेकिन पीयूष अब भी नहीं समझ पा रहा था कि वह महिला ऐसे प्रणाम करते हुए कैसे दबी। तभी पीयूष की नजर उनके पेट और पैरों के बीच पड़े उस छोटे से कुत्ते पर पड़ी। पीयूष को देख वह कुत्ता चिल्लाया, वह अभी जिंदा था। वह महिला चॉल के सभी निवासियों के लिए एक बड़ी सीख छोड़ गई थी। मां की ममता ऐसी होती है कि अपनी जान भी छोटी लगती है।

अमर उजाला के हरियाली और रास्ता से साभार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed