फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   beautiful story of stepmother and stepdaughter relationship

वो सौतेली थी, पर मां कहने से खुद को रोक नहीं पाई

Sat, 25 Nov 2017 09:11 AM IST
नीलम सक्सेना 'जयद', बरेली 
नीलम सक्सेना 'जयद', बरेली  Updated Sat, 25 Nov 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
beautiful story of stepmother and stepdaughter relationship

मम्मी के गुजरने के बाद, पापा के बुलाने के आग्रह को मैं हमेशा ही टाल देती थी, क्योंकि पापा ने दूसरी शादी कर ली थी। वह भी इस उम्र में, अपने रिटायरमेंट के बाद। मैं उस घर में जाना ही नहीं चाहती थी, क्योंकि अभी भी मम्मी की सजीव यादें मेरे मन में ज्यों-की-त्यों रची-बसी थीं। मैं अपनी मम्मी की जगह किसी को नहीं दे सकती थी, किसी को भी नहीं।

विज्ञापन


पढ़ें- राजा की बात पर हैरान हुआ दर्जी, बोला मांगे थे 2 रुपये और मिल गए दो गांव
विज्ञापन


इस बार पापा की बीमारी का सुनकर स्वयं को रोक नहीं पाई। लेकिन वापिसी का टिकट भी साथ में लेकर मात्र एक दिन के लिए चल पड़ी, पापा से मिलने। पूरे रास्ते यही सोचती रही कि घर में सब कुछ बदल गया होगा। मम्मी की फोटो या फिर अन्य किसी चीज का तो नामोनिशां तक नहीं होगा...। घर में प्रवेश करते ही पापा के साथ उन्होंने मतलब पापा की नई पत्नी ने भी पूरी गर्मजोशी के साथ मेरा स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मम्मी की फोटो के साथ-साथ जो  चीजें मम्मी जहां रखती थीं, वह वहां वैसी की वैसी वहीं रखी हुई थी। ऐसा लग रहा था, जैसे इस घर को अभी भी मम्मी की प्रतीक्षा हो और जब पूजा घर में लगी हुई मम्मी की एक बड़ी-सी फोटो को दिखाते हुए उन्होंने  कहा, 'मैंने तो दीदी को हर समय, हर काम में आगे माना, समझा।' और यह कहते हुए उनकी आंखें छलक गईं, कंठ रुंध गया।

पढ़ें- कहानी एक हार की जीत...

तब मैं भी उन्हें ‘मां’ कहने से स्वयं को नहीं रोक पाई। मां कहते हुए, मैं उनके गले से लग गई। मां ने प्यार से सिर पर हाथ रखते हुए कहा, 'बेटा विधाता के विधान को कोई नहीं बदल सकता, परंतु एक-दूसरे का सहारा बनकर जीवन को सुगम तो बना ही सकते हैं।' उस दिन से सौतेली मां के प्रति जो गलतफहमी थी, वह दूर हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed