फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   if positive vision challenges also appear as opportunities

नजरिया सकारात्मक हो, तो चुनौतियां भी अवसर के रूप में नजर आती हैं

Fri, 29 Jun 2018 03:25 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 29 Jun 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
if positive vision challenges also appear as opportunities

अर्चना की कहानी, जिसके जीवन में ब्रेन ट्यूमर जैसी बीमारी सकारात्मक बदलाव ले आई।

विज्ञापन


शहर के नामी अस्पताल में एक खास किस्म की बैठक थी। इस बैठक में डॉक्टरों के साथ कई ऐसे मरीज आए थे, जिन्हें कोई बहुत खतरनाक बीमारी थी। और वे सारे मरीज और डॉक्टर उन बीमारियों का विवरण आम जनता को दे रहे थे। पहले डॉक्टर उन बीमारियों के बारे में कुछ बोलते, फिर मरीज अपने खट्टे-मीठे अनुभव उनसे साझा करते। उन मरीजों में अर्चना भी थी, जो करीब चालीस साल की थी। वह पिछले दस साल से क्रिकेट की बॉल से थोड़े छोटे आकार के ब्रेन ट्यूमर से लड़ाई लड़ रही थी।

डॉक्टर के बोलने के बाद जब उनकी बारी आई, तो वह कहने लगीं, क्या आपको तोहफे पसंद हैं? मेरी बीमारी मेरे लिए एक तोहफे की ही तरह थी। देखने में वह कुछ-कुछ क्रिकेट की गेंद की तरह थी। लेकिन वह गेंद नहीं थी। वह एक ऐसी चीज थी, जिसने मुझे और मेरे पूरे परिवार को एक साथ लाकर खड़ा कर दिया। कई ऐसे मित्र और रिश्तेदार थे, जिनसे मैं वर्षों से नहीं मिली। पर बीमारी में वह भी मेरे करीब आने लगे और उनसे भी संवाद बन गया। उस तोहफे की वजह से मेरी जिंदगी में प्रेम के मायने बदल गए। ऐसा लगने लगा कि मैं पहले के मुकाबले ज्यादा जीवंत और उत्साहपूर्ण हूं।
विज्ञापन


सिर्फ यही नहीं, उस तोहफे की वजह से मैं अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सचेत रहने लगी और आते-जाते लोग भी मेरी सेहत की तारीफ करने लगे। वह तोहफा मेरी जिंदगी में चुनौतियां लाया, साथ में विनम्रता और शांति भी लाया। जैसे हर तोहफे की एक कीमत होती है, वैसे ही इस तोहफे की भी कीमत थी। इसमें बेइंतहा दर्द था, खर्च था और कष्ट था। पर इसके बदले में जो मिल रहा था, वह इन सबसे ज्यादा था। कहते हैं ,जीवन में जो भी होता है, उसका कोई उद्देश्य होता है। पर अगर हम उसे सकारात्मक नजरिये से देखें, तभी वह उद्देश्य सफलता में बदलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed