फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   how you can change your fate

ईश्वर ने जो दिया सो दिया आप खुद भी अपना भाग्य बनाते बिगाड़ते हैं

Fri, 26 Aug 2016 12:49 PM IST
संकलित
संकलित Updated Fri, 26 Aug 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
how you can change your fate
कबूतर

भिक्षा लेकर लौटते हुए एक विद्यार्थी ने मार्ग में मुर्गे और कबूतर की बातचीत सुनी। कबूतर मुर्गे से बोला, मेरा भी क्या भाग्य है? भोजन न मिले, तो मैं कंकर खाकर भी पेट भर लेता हूं। कहीं भी सींक, घास आदि से घोंसला बनाकर रह लेता हूं। माया-मोह भी नहीं, बच्चे बड़े होते ही उड़ जाते हैं। पता नहीं, ईश्वर ने क्यों हमें इतना कमजोर बनाया है? जिसे देखो, वह हमारा शिकार करने पर तुला रहता है। आकाश में रहने को जगह होती, तो मैं कभी पृथ्वी पर नहीं आता।

विज्ञापन

अपनी अपनी क‌िस्मत का रोना

how you can change your fate
मुर्गा

मुर्गे ने भी कहा, मेरा भी यही दुर्भाग्य है। गंदगी में से भी दाने चुन-चुनकर खा लेता हूं। लोगों को जगाने के लिए रोज सबेरे बांग देता हूं। फिर भी जिसे देखो वह हमें, हमारे भाइयों से ही लड़ाता है। हलाल तक कर देता है। पंख में इतनी शक्ति होती कि आकाश में उड़ पाऊं, तो मैं भी कभी पृथ्वी पर नहीं आता।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसल‌िए भाग्य को रोना पड़ता है

how you can change your fate
कबूतर

आश्रम लौटकर शिष्य ने यह बात अपने गुरु को बताई और पूछा, गुरुवर, क्या ईश्वर ने इनके साथ अन्याय नहीं किया है? गुरु ने कहा, मुर्गे और कबूतर में जो विलक्षणता ईश्वर ने दी है, वह किसी प्राणी को नहीं दी है। मुर्गे के सिर पर ईश्वर ने जन्मजात राजमुकुट की भांति कलगी दी है। पक्षियों के लिए ईश्वर ने ऊंचा खुला आकाश दिया है, फिर भी जो पक्षी पृथ्वी पर रहना पसंद करते हैं, तो उन्हें खतरे से तो जूझना ही पड़ेगा।

विज्ञापन

मनुष्य भी ऐसे अपनी क‌िस्मत को चमका सकता है

how you can change your fate
सफलता

कबूतर में बहुत ऊंचा व दूर तक उड़ने की सामर्थ्य है, इसीलिए उसे कपोत कहते हैं। वह परिश्रम करे, उड़े, दूर तक जाए और भोजन ढूंढे। 'भूख में पत्थर भी अच्छे लगते हैं' कहावत मनुष्य ने कबूतर से ही सीखी है, किंतु अकर्मण्य नहीं बने। कंकर खाने से उसकी बुद्धि कुंद हो गई और वह डरपोक व अकर्मण्य बन गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed