फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   help is not just for others it is also good for yourself

सीख: मदद करने से सिर्फ दूसरों का ही नहीं, अपना भी भला होता है

Fri, 02 Feb 2018 11:06 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Feb 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
help is not just for others it is also good for yourself

नमिता को एक दिन अपने ऑफिस से निकलने में काफी देर हो गई। रात के एक बज रहे थे और वह तेजी से खाली सड़कों पर अपनी गाड़ी दौड़ाती घर की तरफ जा रही थी। तभी एक सुनसान जगह पर उसकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया। हर तरफ एकदम घना अंधेरा था और सड़क पर कोई आती-जाती गाड़ी नहीं थी। उसने किसी दोस्त को कॉल करने के लिए अपना फोन उठाया, लेकिन काम के चक्कर में वह अपना फोन चार्ज करना भूल गई थी और वह भी ऑफ हो चुका था।

विज्ञापन


डरी सहमी नमिता गाड़ी से बाहर निकल कर मदद के लिए चिल्लाने लगी। तभी उसने देखा एक बूढ़ा सा व्यक्ति, ठंड से कांपता-ठिठुरता उसकी तरफ आ रहा है। नमिता को डर लग रहा था, लेकिन उस व्यक्ति से मदद मांगने के सिवा उसके पास और कोई चारा नहीं था। जब उस व्यक्ति ने नमिता की बात सुनी, तो वह बोला, तुम बंद करके गाड़ी में बैठ जाओ, मै अभी आता हूं। लगभग डेढ़ घंटे बाद वह व्यक्ति एक बोतल में थोड़ा पेट्रोल लेकर आया और बोला, मेरे पास अभी सिर्फ तीस रुपए थे, इसलिए मैं थोड़ा ही पेट्रोल ला सका। नमिता ने उस व्यक्ति का शुक्रिया अदा किया और तेल गाड़ी में डाल कर जल्दी से घर लौट गई।
विज्ञापन


अगले दिन नमिता उसी जगह पहुंची, जहां उस व्यक्ति ने उसकी मदद की थी। जब नमिता ने उस व्यक्ति के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि वह एक रेस्टोरेंट का मालिक हुआ करता था। लेकिन शराब की लत और जुए की वजह से वह अपना सब कुछ हार गया और फुटपाथ पर रहने को मजबूर हो गया। नमिता ने उस व्यक्ति को खूब सारा खाना और कुछ पैसे दिए और साथ ही अपने सारे दोस्तों से उसकी नौकरी की बात भी की। कुछ ही दिनों में उसे एक छोटे से रेस्टोरेंट में मैनेजर की नौकरी मिल गई। एक तरफ उस व्यक्ति ने अपनी परवाह किए बगैर नमिता की ऐन वक्त पर मदद की, और दूसरी तरफ नमिता की वजह से उस व्यक्ति को दोबारा से नई जिंदगी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed