फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   difference between town and village

गांव की यही खूबियां शहर में रहने वालों को लुभाती हैं

Tue, 23 Aug 2016 11:18 AM IST
हेनरी बर्न्स
हेनरी बर्न्स Updated Tue, 23 Aug 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
difference between town and village
गांव

डिकेंस नाम का एक धनी व्यक्ति अपने बेटे टोनी को एक बार गांव दिखाने ले गया। डिकेंस को अपना गांव छोड़े बहुत वर्ष हो गए थे। गांव से जब वह आया, तो फटेहाल था। कड़ी मेहनत कर उसने पैसा कमाया। ‌फिर उसने शादी की और घर बसाया, लेकिन परिवार को यह एहसास तक नहीं होने दिया कि वह सामान्य परिवार से है। डिकेंस के गांव जाने का मकसद यह भी था कि उसका बेटा टोनी जान सके कि गरीब लोग कैसे रहते हैं। उन्होंने शहर से कुछ दूर अपने फार्म हाउस में दो दिन बिताए। इस बीच गांव में वे अच्छी तरह घूमे और वहां के लोगों को देखा-समझा।

विज्ञापन


जिस फार्म हाउस में वे दोनों ठहरे थे, वहां सामने ही एक गरीब परिवार रहता था। वापस लौटते समय डिकेंस ने अपने पुत्र से पूछा, बेटा, यात्रा कैसी रही? बहुत अच्छी, पापा, बेटे ने कहा। डिकेंस का अगला सवाल था, तो तुमने देखा कि गरीब लोग कैसे रहते हैं? बेटे ने जैसे ही हां कहा, तो डिकेंस ने तुरंत पूछा, तो तुमने यात्रा से क्या सीखा?
विज्ञापन


बेटे ने जवाब दिया, मैंने पाया क‌ि हमारे पास तो एक ही कुत्ता है, जबकि उनके पास चार हैं। हमारा स्विमिंग पूल बहुत छोटा है, लेकिन वे बहुत बड़ी नहर में नहाते हैं। हमारे बगीचे में महंगे लालटेन लगे हैं, जबकि वे तारों भरे आकाश को देख सकते हैं। हमारे घर से दूर तक नहीं दिखता, लेकिन वे दूर-दूर की पहाड़ियां और घाटियां देख सकते हैं। हमारी देखभाल नौकर करते हैं, लेकिन वे गांववाले सभी का ख्याल रखते हैं। हम अपना खाना खरीदते हैं, लेकिन वे अपना खाना खुद उगाते हैं। हमारे घर की रक्षा के लिए चारदीवारी है, लेकिन उनके दोस्त उनकी रक्षा करते हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed