फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   continuous change and improving yourself is the key of success of life

सीख: निरंतर बदलाव और बेहतर करना ही सफलता का मूल मंत्र है

Sat, 09 Dec 2017 08:41 AM IST
संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्क Updated Sat, 09 Dec 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
continuous change and improving yourself is the key of success of life

दिल्ली में दो भाई गगन और दीप ने मिलकर एक आईटी कंपनी खोली। गगन मार्केटिंग में तेज था, वहीं दीप सॉफ्टवेयर बनाने में माहिर था। दीप ने एक सॉफ्टवेयर बनाया, जो लोगों को घर बैठे फायदा पहुंचा सकता था। लेकिन दीप को यह समझ में नहीं आ रहा था कि वह सॉफ्टवेयर लोगों तक पहुंचाया कैसे जाए और किस तरह बेचा जाए। मार्केटिंग में माहिर गगन ने इस काम के लिए अपनी सारी महिला दोस्तों की मदद से किटी पार्टियों में उस सॉफ्टवेयर का डेमो दिया। सॉफ्टवेयर काफी चलने लगा और महिलाओं को काफी फायदा होने लगा। यह तरकीब काम करते देखकर दोनों भाइयों ने अपनी कंपनी शुरू कर ली और सॉफ्टवेयर घर-घर तक पहुंचाने लगे। कुछ दिनों तक कंपनी बहुत अच्छी चली, फिर बाजार में उस जैसे और सॉफ्टवेयर भी आने लगे। नतीजतन गगन और दीप के सॉफ्टवेयर की सेल कम होने लगी और धंधा मंदा होने लगा।

विज्ञापन


पढ़ें- सीख: लालच करने से अंत में पराजय का सामना करना पड़ता है
विज्ञापन


कुछ दिनों के बाद गगन और दीप के बीच में झगड़े होने लगे। अंततः कंपनी बंद हो गई और दोनों भाइयों में भी काफी दूरियां आ गईं। दोनों नौकरी की तलाश में लग गए। कई दिन गुजर गए, पर किसी को नौकरी नहीं मिली। एक दिन गांव से उनके पिता जी मिलने शहर आए। सारी कहानी सुनकर वह बोले, बेटा लोहे को अगर कुछ दिन तक पानी में रख दो, तो उसमें जंग लग जाता है। जंग साफ कर लो, तो तुम दोनों फिर से सफल बन जाओगे। गगन और दीप, दोनों हैरान होकर पिता जी की तरफ देख रहे थे। पिता जी बोले, दीप का सॉफ्टवेयर मार्केटिंग के बिना और गगन की मार्केटिंग सॉफ्टवेयर के बिना अधूरी है। सॉफ्टवेयर बनाने और उसे अपडेट रखने में मार्केटिंग का बड़ा हाथ है, और मार्केटिंग में सॉफ्टवेयर में निरंतर अपडेशन का। यानी अगर तुम दोनों एक दूसरे की मदद नहीं करोगे, तो आगे नहीं बढ़ पाओगे और दोनों के करियर पर जंग लग जाएगा। तुम दोनों की ताकत तुम्हीं दोनों में छिपी हुई है। अगर तुम इस ताकत को पहचान लो, तो सफल हो जाओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला के हरियाली और रास्ता से साभार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed