फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: इन बातों का रखेंगे ख्याल तो नहीं होगी धन की कमी

Tue, 28 Apr 2020 05:02 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 28 Apr 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
chanakya niti quotes anmol vachan for saving money
बेहतर जीवनशैली के लिए धन की आवश्यकता होती है। धन को लेकर आचार्य चाणक्य ने कुछ बातों का उल्लेख अपनी चाणक्य नीति में किया है। अगर इन बातों को व्यक्ति अपने जीवन में अपना ले तो कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी। आइए, आज जानते हैं आचार्य चाणक्य ने धन को लेकर क्या कहा है.....


 
chanakya niti quotes anmol vachan for saving money

धन की बर्बादी नहीं करनी चाहिए

  • व्यक्ति को धन की बर्बादी से बचना चाहिए। आर्चाय चाणक्य की नीतियों के अनुसार धन का संरक्षण करना बहुत आवश्यक होता है। संरक्षण किया हुआ धन बुरे वक्त में काम आता है। जो व्यक्ति धन का संरक्षण करना जानते हैं, उन्हें बुरे समय में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। 


 

chanakya niti quotes anmol vachan for saving money
ईमानदारी से कमाया धन काम आता है
  • व्यक्ति को हमेशा ईमानदारी से धन कमाना चाहिए। आर्चाय चाणक्य की नीतियों के अनुसार धन कमाने के चक्कर में कभी भी गलत राह में नहीं चलना चाहिए। गलत तरीकों से कमाया हुआ धन किसी भी काम नहीं आता है। ईमानदारी से कमाए हुए धन में बरकत होती है। आचार्य चाणक्य की नीतियों में इस बात का उल्लेख है कि ईमानदारी से कमाई करने वाले के जीवन में मुसीबत नहीं आती है। 






 
विज्ञापन
विज्ञापन
chanakya niti quotes anmol vachan for saving money

धन के लिए लालच न करें 

  • व्यक्ति को धन के लिए लालच नहीं करना चाहिए। आर्चाय चाणक्य की नीतियों के अनुसार धन- दौलत से जीवन में संतुलन बनता है। उतना धन हमारे लिए आवश्यक है, जितने में हमारी सभी जरूरतें पूरी हो जाएं। लालच करने से कोई फायदा नहीं होता है। अधिक लालच के चक्कर में जो हमारे पास जो धन होता है, हम उसका भी सही उपयोग नहीं कर पाते हैं।


 

विज्ञापन
chanakya niti quotes anmol vachan for saving money

सोच-समझकर करें धन खर्च

  • व्यक्ति को सोच-समझकर धन का खर्च करना चाहिए। आर्चाय चाणक्य की नीतियों के अनुसार धन का खर्च आवश्यकता के अनुसार ही होना चाहिए। सोच-समझकर धन का खर्च करने में ही समझदारी है। भोग विलासता में धन खर्च नहीं करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed