फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Biography of Martha Stewart American businesswoman, writer and television personality

सीख: लोगों की जरूरत और इच्छाओं की बुनियादी बातों पर ध्यान देना सफलता के लिए बेहद जरूरी है

Sat, 07 Jul 2018 04:22 PM IST
मार्था स्टीवर्ट
मार्था स्टीवर्ट Updated Sat, 07 Jul 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
Biography of Martha Stewart American businesswoman, writer and television personality
मार्था स्टीवर्ट

मेरा जन्म न्यूजर्सी में 1941 में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ। अपने पिता की छह संतानों में मैं दूसरी हूं। दस वर्ष की उम्र में ही मैंने आया जैसा काम करना शुरू कर दिया था। अपनी पढ़ाई का खर्च पूरा करने के लिए पंद्रह वर्ष की उम्र में मैं टीवी विज्ञापन में मॉडलिंग करने लगी। मेरी मां ने मुझे खाना पकाना और सिलाई करना सिखाया। मेरे पिता को बागवानी का शौक था, जिनसे मैंने इस बारे में काफी कुछ सीखा। स्कूल में मैं स्कूली समाचारपत्र और आर्ट क्लब में भी सक्रिय रहती थी।

विज्ञापन


मैंने इतिहास और वास्तुकला इतिहास, दोनों विषयों में ग्रेजुएशन की डिग्री ली। लोग अक्सर मुझसे मेरी सफलता के बारे में पूछते हैं, तो मैं यही कहती हूं कि बस यह हो गया, लेकिन इसके पीछे वर्षों की मेहनत और समर्पण है। कॉलेज की पढ़ाई के बाद मुझे वॉल स्ट्रीट में संस्थागत दलाल (इंस्टीट्यूशनल स्टॉकब्रोकर) की नौकरी मिली। इस नौकरी ने मुझे एक उद्यमी बनने के बारे में काफी कुछ सिखाया। फिर भी जब तक मैंने वॉल स्ट्रीट नहीं छोड़ी मैं अपनी उद्यमशीलता को नहीं तलाश पाई। मुझे रचनात्मकता, विचार पसंद हैं। रोजमर्रा का जीवन स्तर सुधारने वाली चीजों का निर्माण मुझे पसंद है।
विज्ञापन


मैंने केटरिंग का व्यवसाय किया और फिर मनोरंजक पत्रिका का प्रकाशन किया। मैं हमेशा स्वयं को एक शिक्षक मानती हूं और मैं मानती हूं कि दूसरे को सिखाने के लिए मैं सीखती थी। मैंने जो कुछ भी किया, उसके बारे में समग्र जानकारी हासिल की। मुझे सबसे ज्यादा संतुष्टि तब मिलती है, जब मैं सुनती हूं कि किसी ने मुझसे कोई अच्छी चीज सीखी। मेरी जिज्ञासा का कोई अंत नहीं है। मैं हर रोज कुछ नया सीखती हूं और लगातार लोगों को कुछ नया सिखाती हूं। मेरा मानना है कि अपनी पसंद के क्षेत्र में काम करने से ही सफलता मिलती है। लोगों की जरूरत और इच्छाओं की बुनियादी बातों पर ध्यान देना सफलता के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफलता के लिए ऐसे व्यवसाय की योजना बनाएं, जो आपको अपने बड़े आइडिया के प्रति ईमानदार रहने की अनुमति देती है। स्मार्ट और किफायती प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करें। सफलता के लिए अवसर की तलाश न करें, बल्कि जोखिम उठाएं और उसे अपने हित में बेहतर बनाएं। अपने को उदार बनाएं, मुक्त मानसिकता के बगैर आप कभी सफल नहीं हो सकते। लोगों की जरूरत और इच्छाओं की बुनियादी बातों पर ध्यान देना सफलता के लिए बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed