फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Why is sindoor offered to Lord Hanuman know the story

हनुमान जी को क्यों चढ़ाया जाता है सिंदूर, क्यों अपने पूरे शरीर पर सिंदूर धारण करते हैं बजरंगबली

Tue, 03 Nov 2020 10:06 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 03 Nov 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
Why is sindoor offered to Lord Hanuman know the story
hanuman ji - फोटो : instagram

हम किसी भी मंदिर में जाते हैं तो हनुमान जी की प्रतिमा सिंदूर से रंगी होती है। उन्हें सिंदूर अर्पित भी किया जाता है। मान्यता है कि सिंदूर का चोला चढ़ाने से हनुमान जी बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सारे कष्टो को दूर करते हैं। सिंदूर चढ़ाने से जातक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है कार्यों में आ रही विघ्न बाधाओं को भी हनुमान जी दूर कर देते हैं। हनुमान जी ही एक ऐसे देवता हैं जिनका पूरा श्रृंगार सिंदूर से किया जाता है। इस संबंध में एक कथा मिलती है तो चलिए जानते हैं कि क्या है हनुमान जी के पूरे शरीर पर सिंदूर लगाने का  कारण....

विज्ञापन

सिंदूर लगाने के परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है। त्रेता युग में माता सीता भी सिंदूर लगाती थी। कथा के अनुसार एक बार माता सीता अपनी मांग में सिंदूर भर रही थी। जब हनुमान जी ने माता सीता को मांग में सिंदूर लगाते हुए देखा तो जिज्ञासवश उन्होंने पूछा कि हे माता आप अपनी मांग में  सिंदूर क्यों लगाती हैं? इस प्रश्न के उत्तर में माता सीता  हनुमानजी को बताती हैं  कि वे अपने स्वामी, पति श्रीराम की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए मांग में सिंदूर लगाती हैं। शास्त्रों में भी सिंदूर का महत्व बताया गया है। जिसके अनुसार जो सुहागिन मांग में सिंदूर लगाती है तो उसके पति की आयु में वृद्धि होती है और उसका स्वास्थय सही रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान जी अपने आराध्य देव प्रभु श्री राम से बहुत प्रेम करते हैं। इसलिए माता सीता की बातें सुनकर हनुमान जी ने सोचा कि जब थोड़ा सा सिंदूर लगाने का इतना लाभ मिलता है, तो वे पूरे शरीर पर सिंदूर लगाएंगे। इससे मेरे आराध्य श्रीराम हमेशा के लिए अमर हो जाएंगे। यही सोचकर उन्होंने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया । तभी से हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई। इसलिए हनुमान जी सिंदूर चढ़ाने से बहुत प्रसन्न होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed