फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Why is Hanuman ji worshiped on Saturday story of hanuman and shanidev devotees in hindi

इस वजह से हनुमान जी के भक्तों को कभी परेशान नहीं करते शनिदेव, रावण की लंका में दिया था ये वचन

Thu, 25 Jul 2024 08:39 PM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 25 Jul 2024 08:39 PM IST
सार

शनिवार के दिन भी हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक कथाओं के मुताबिक शनिदेव के एक वचन के कारण शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। आइए इस लेख इसके पीछे की कहानी जानते हैं।

विज्ञापन
Why is Hanuman ji worshiped on Saturday story of hanuman and shanidev devotees in hindi
हनुमान जी की पूजा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिंदू धर्म में, सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी विशिष्ट देवता को समर्पित होता है। शनिवार को न्याय और कर्म के देवता शनि देव को समर्पित माना जाता है। हालांकि, शनिवार का दिन भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी के लिए भी विशेष दिन होता है। शनिवार को हनुमान जी की पूजा करने से सौभाग्य प्राप्त होता है, मनोकामनाएं पूरी होती हैं और शनि देव के नकारात्मक प्रभावों से रक्षा होती है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को पूजा करने की मान्यता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। शनिवार के दिन भी हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक कथाओं के मुताबिक शनिदेव के एक वचन के कारण शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा का भी विशेष महत्व होता है।

विज्ञापन


न्याय के देवता ने दिया था वचन
धार्मिक कथाओं के अनुसार लंका के राजा रावण ने शनि देव को लंका में बंदी बनाकर रखा था। जब भगवान हनुमान भगवान श्रीराम का संदेश लेकर लंका पहुंचे थे, तब हनुमान जी ने शनि देव को रावण के बंधन से मुक्त करवाया था। शनिदेव ने तब हनुमान जी को वचन दिया था कि मेरा आपके भक्तों पर मेरा अशुभ प्रभाव कभी नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भूल से इस्तेमाल ना करें दूसरों की ये 7 चीजें, घर में छा जाएगी दरिद्रता और परेशान रहेंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिदेव ने हनुमान जी से क्या कहा?
शनि देव ने हनुमान जी से कहा, जो भी भक्त शनिवार के दिन मेरी पूजा के साथ आपकी पूजा करेंगे उनकी सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी हो जाएंगी। धार्मिक कथाओं के मानें तो शनि देव के इस वचन के कारण ही शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व होता है।

हनुमान भक्त शनिवार के दिन क्या करें
सभी हनुमान भक्त को मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए, इसके साथ ही शनिवार को भी हनुमान चालीस का पाठ करना चाहिए। ज्योतिषचार्यों के अनुसार शनिवार के दिन सुंदरकांड के पाठ करने से भी भगवान हनुमान की विशेष कृपा की प्रप्ती होती है। यही वजह है कि शनिवार के दिन भी हनुमान जी की पूजा करने से सभी दोषों से मुक्ति मिलती है और जीवन आनंदमय रहता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed