{"_id":"69d0bda5b7405b82c60caf89","slug":"when-kharmas-2026-end-date-know-marriage-and-other-auspicious-start-date-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kharmas 2026: इस दिन से खत्म होगा खरमास, जानिए अप्रैल माह में विवाह और गृह प्रवेश के मुहूर्त","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Kharmas 2026: इस दिन से खत्म होगा खरमास, जानिए अप्रैल माह में विवाह और गृह प्रवेश के मुहूर्त
Sat, 04 Apr 2026 01:16 PM IST
Vinod Shukla
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:16 PM IST
सार
हिंदू धर्म में खरमास को अच्छा नहीं माना जाता है। खरमास के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य करना वर्जित होता है। 15 अप्रैल को खरमास खत्म हो जाएगा और दोबारा से शुभ कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन
खरमास 2026
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदू धर्म में किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों को करने से पहले शुभ मुहूर्त का जरूर विचार किया जाता है। साल में कई ऐसे मौके आते हैं जब शुभ और मागंलिक कार्यो को करना वर्जित माना जाता है। जिसमें एक खरमास होता है जो एक साल मे दो बार लगता है। खरमास के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य जैसे विवाह, गृहप्रवेश, सगाई, मुंडन संस्कार आदि करना वर्जित माना जाता है। खरमास के समय को अच्छा नहीं माना जाता है, यह पूरे एक माह तक रहता है। जब सूर्य गुरु के स्वामित्व वाली राशि धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो खरमास शुरू हो जाता है। इस दौरान सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य करना वर्जित हो जाता है। आइए जानते है खरमास कब खत्म होगा और कब से सभी तरह के मांगलिक कार्य दोबारा से शुरू होंगे।
इस दिन से खत्म होगा खरमास
पिछले महीने से जारी खरमास अब 14 अप्रैल को खत्म होने वाला है। जब सूर्य मीन राशि की यात्रा को छोड़कर अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे तो खरमास खत्म हो जाएगा। इस तरह से 15 अप्रैल से दोबारा से शुभ कार्य जैसे विवाह संस्कार, मुंडन, नामकरण, गृह प्रवेश, मकान या जमीन के सौदे और दूसरे तरह के मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे।
विज्ञापन
खरमास में मांगिलग कार्य क्यों वर्जित ?
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रहों के राजा सूर्य अपने गुरु बृहस्पति की राशि मीन या धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो उनका तेज कम हो जाता है। ऐसे में किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य करना अच्छा नहीं माना जाता है। ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। ऐसे में जब सूर्य का तेज कम होता है तो इससे शुभ और मांगलिक कार्यो को करने के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। गुरु के सामने सूर्य का तेज कम होने से खरमास के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति नहीं होती है।
April 2026 Vivah Muhurat: अप्रैल में खत्म होंगे खरमास,नोट करें विवाह की सभी शुभ तारीखें और समय
अप्रैल माह के शुभ मुहूर्त
विवाह शुभ मुहूर्त- 15 अप्रैल से खरमास खत्म हो जाएगा और इसके साथ शुभ कार्य फिर से शुरू होंगे। अप्रैल माह में विवाह की तिथियां- 15, 20 , 21, 25, 26, 27, 28 और 29 अप्रैल।
गृह प्रवेश- अप्रैल में गृह प्रवेश के लिए 01 मुहूर्त होगा। 21 अप्रैल को गृह प्रवेश कर सकते हैं।

Vastu Tips: अगर आपके भी बेडरूम में रखी हैं ये चीजें तो तुरंत बाहर करें, सेहत और रिश्तों को करता है कमजोर
विज्ञापन
खरमास में मांगिलग कार्य क्यों वर्जित ?
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रहों के राजा सूर्य अपने गुरु बृहस्पति की राशि मीन या धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो उनका तेज कम हो जाता है। ऐसे में किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य करना अच्छा नहीं माना जाता है। ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। ऐसे में जब सूर्य का तेज कम होता है तो इससे शुभ और मांगलिक कार्यो को करने के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। गुरु के सामने सूर्य का तेज कम होने से खरमास के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति नहीं होती है।
April 2026 Vivah Muhurat: अप्रैल में खत्म होंगे खरमास,नोट करें विवाह की सभी शुभ तारीखें और समय
अप्रैल माह के शुभ मुहूर्त
विवाह शुभ मुहूर्त- 15 अप्रैल से खरमास खत्म हो जाएगा और इसके साथ शुभ कार्य फिर से शुरू होंगे। अप्रैल माह में विवाह की तिथियां- 15, 20 , 21, 25, 26, 27, 28 और 29 अप्रैल।
गृह प्रवेश- अप्रैल में गृह प्रवेश के लिए 01 मुहूर्त होगा। 21 अप्रैल को गृह प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन