फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   what is the Gotra know the religious significance of Gotra

ममता बनर्जी का गोत्र कार्ड, जानिए क्या होता है गोत्र, इस संबंध में क्या कहते हैं धर्म शास्त्र

Wed, 31 Mar 2021 02:55 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 31 Mar 2021 02:55 PM IST
सार

शादी-विवाह या किसी भी पूजन के समय अक्सर गोत्र के नाम का उच्चारण किया जाता है। गोत्र शब्द का अर्थ है वंश या कुल। जिनका वंश एक मूल पुरुष पूर्वज से अटूट क्रम में जुड़ा है, उन लोगों के समूह को गोत्र कहते हैं। 

विज्ञापन
what is the Gotra know the religious significance of Gotra
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

विधानसभा चुनाव के चलते बंगाल की सियासत गर्म है। मंगलवार को एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना गोत्र कार्ड खेला। उन्होंने खुद को शांडिल्य गोत्र का बताया है। ऐसे में भाजपा ने ममता दीदी पर ये आरोप लगाया है कि वह गोत्र कार्ड खेलकर वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। आइए धार्मिक दृष्टि से जानते हैं गोत्र क्या होता है और इसका महत्व क्या होता है। 

विज्ञापन

what is the Gotra know the religious significance of Gotra
शादी-विवाह या किसी भी पूजन के समय अक्सर गोत्र के नाम का उच्चारण किया जाता है। - फोटो : Pixabay
क्या होता है गोत्र

शादी-विवाह या किसी भी पूजन के समय अक्सर गोत्र के नाम का उच्चारण किया जाता है। गोत्र शब्द का अर्थ है वंश या कुल। जिनका वंश एक मूल पुरुष पूर्वज से अटूट क्रम में जुड़ा है, उन लोगों के समूह को गोत्र कहते हैं। गोत्र प्रणाली का मुख्य उद्देश्य किसी व्यक्ति को उसके मूल प्राचीनतम् पहचान से जोड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

what is the Gotra know the religious significance of Gotra
हिंदू धर्म में ऋषियों के नाम पर गोत्र बनाए गए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषियों के नाम पर हैं गोत्र
हिंदू धर्म में ऋषियों के नाम पर गोत्र बनाए गए हैं। वैसे तो ऋषियों की संख्या लाखों—करोड़ों में मानी जाती है, लेकिन सामान्य रूप से आठ ऋषियों के नाम पर मूल आठ गोत्र माने जाते हैं। जिनके वंश के पुरुषों के नाम पर अन्य गोत्र बनाए गए। 'महाभारत' के शांतिपर्व (297/17—18) में मूल चार गोत्र बताए गए हैं।
1-अंगिरा।
2- कश्यप।
3- वशिष्ठ
4- भृगु ।
विश्वामित्र, जमदग्नि, भारद्वाज, गौतम, अत्रि, वशिष्ठ, कश्यप — इन सप्तऋषियों और आठवें ऋषि अगस्त्य की संतान 'गोत्र' कहलाती है।

विज्ञापन

what is the Gotra know the religious significance of Gotra
हिंदू समाज में यह परंपरा है कि शादी के वक्त लड़का और लड़की का गोत्र एक दूसरे के साथ और मां के गोत्र के साथ नहीं मिलने चाहिए। - फोटो : istock
क्यों नहीं होता सगोत्र विवाह

पुराणों एवं स्मृति ग्रंथों में बताया गया है कि यदि कोई कन्या संगोत्र न हो, किंतु सप्रवर न हो अथवा सप्रवर हो किंतु संगोत्र न हो, तो ऐसी कन्या के विवाह को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। हिंदू समाज में यह परंपरा है कि शादी के वक्त लड़का और लड़की का गोत्र एक दूसरे के साथ और मां के गोत्र के साथ नहीं मिलने चाहिए। साथ ही लड़के—लड़की का गोत्र नानी और दादी के गोत्र से भी नहीं मिलाया जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि शादी के लिए तीन पीढ़ियों का गोत्र अलग होना आवश्यक है। जब ऐसा हो तभी शादी की अनुमति देनी चाहिए। विवाह निश्चित करते समय गोत्र के साथ प्रवर का भी ख्याल रखना जरूरी है। प्रवर भी प्राचीन ऋषियों के नाम है, पर अंतर यह है कि गोत्र का संबंध रक्त से है, जबकि प्रवर से आध्यात्मिक संबंध है।

what is the Gotra know the religious significance of Gotra
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार एक ही गोत्र में विवाह की अनुमति नहीं दी जा सकती है। - फोटो : istock
क्या कहते हैं धर्मग्रंथ

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार एक ही गोत्र में विवाह की अनुमति नहीं दी जा सकती है। माना जाता है कि एक ही गोत्र का होने के कारण लड़का और लड़की भाई—बहन हो जाते हैं। यही कारण है कि तीन गोत्र छोड़कर शादी करने की मान्यता है। पहला गोत्र खुद का, दूसरा गोत्र मां का और फिर दादी का और फिर नानी का।

what is the Gotra know the religious significance of Gotra
एक ही गोत्र होने से गुणसूत्र एक जैसे हो जाते हैं। समान गुणसूत्र होने से संतान में कई तरह की समस्या पैदा हो सकती है। - फोटो : iStock
सगोत्र विवाह न करने का वैज्ञानिक तर्क

एक ही गोत्र में शादी न करेने का वैज्ञानिक कारण भी माना जाता है। एक ही गोत्र होने से गुणसूत्र एक जैसे हो जाते हैं। समान गुणसूत्र होने से संतान में कई तरह की समस्या पैदा हो सकती है। इस तरह के विवाह से पैदा होने वाली संतानों में कई तरह के रोग और कई तरह के अवगुण पाए जाते हैं। इसलिए एक ही गोत्र में शादी करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed