फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Vivah Muhurat 2024 Shubh Muhurat for Marriage in November and December 2024

Vivah Muhurat 2024: कब से शुरू हो रहे हैं विवाह के शुभ मुहूर्त, जानें नवंबर-दिसंबर 2024 की तिथियां

Sun, 15 Sep 2024 10:21 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 10:21 AM IST
सार

जब भी विवाह आदि की बात की जाती है तो शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है।  हिंदू कैलेंडर के अनुसार, देवउठनी एकादशी से शुभ विवाह का दौर शुरू होता है। सितंबर और अक्टूबर में शादी के लिए कोई उपयुक्त मुहूर्त नहीं है।

विज्ञापन
Vivah Muhurat 2024 Shubh Muhurat for Marriage in November and December 2024
विवाह मुहूर्त - फोटो : amar ujala

विस्तार

Vivah Muhurat 2024: जब भी विवाह आदि की बात की जाती है तो शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है।  हिंदू कैलेंडर के अनुसार, देवउठनी एकादशी से शुभ विवाह का दौर शुरू होता है। सितंबर और अक्टूबर में शादी के लिए कोई उपयुक्त मुहूर्त नहीं है। अगला शुभ मुहूर्त नवंबर से शुरू हो रहा है। विवाह की शुभ अवधि 17  जुलाई 2024 को देवशयनी एकादशी के दिन समाप्त हो गई। हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु इस दिन से चार महीने के लिए योग निद्रा में प्रवेश करते हैं। जिस दिन से देवउठनी एकादशी होती है जब वो योग निद्रा से बाहर आते हैं उस दिन से ही दोबारा विवाह जैसे मंगल कार्यों की शुरुआत होती है। ऐसे में आइए जानते हैं विवाह के शुभ मुहूर्त। 

विज्ञापन


नवंबर 2024 में विवाह के शुभ मुहूर्त 
नवंबर 12, 2024, मंगलवार 
मुहूर्त: सायं 04:04 से सायं 07:10 तक 
नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद
तिथि: द्वादशी

नवंबर 13, 2024, बुधवार
मुहूर्त: दोपहर 03:26 से रात्रि 09:48 तक 
नक्षत्र: रेवती
तिथि: त्रयोदशी

नवंबर 16, 2024, शनिवार 
मुहूर्त: प्रातः 11:48 से अगले दिन 06:47 ए एम, नवम्बर 17
नक्षत्र: रोहिणी
तिथि: द्वितीया

नवंबर 17, 2024, रविवार
मुहूर्त: प्रातः 06:47  से अगले दिन प्रातः 06:48, नवम्बर 18
नक्षत्र: रोहिणी, मृगशिरा 
तिथि: द्वितीया, तृतीया

नवंबर 18, 2024, सोमवार
मुहूर्त: प्रातः 06:48 से प्रातः 07:56 तक
नक्षत्र:मृगशिरा 
तिथि: तृतीया

नवंबर 22, 2024, शुक्रवार 
मुहूर्त: रात्रि 11:44 से  अगले दिन प्रातः 06:51, नवंबर 23
नक्षत्र: मघा
तिथि: अष्टमी

नवंबर 23, 2024, शनिवार 
मुहूर्त: प्रातः 06:51 से प्रातः 11:42 तक  
नक्षत्र: मघा 
तिथि: अष्टमी 

नवंबर 25, 2024, सोमवार
मुहूर्त:  रात्रि 01:01 से अगले दिन प्रातः 06:53, नवंबर 26
नक्षत्र: हस्त
तिथि: एकादशी

नवंबर 26, 2024, मंगलवार
मुहूर्त: प्रातः 06:53 से अगले दिन प्रातः 04:35, नवंबर 27
नक्षत्र: हस्त
तिथि: एकादशी

नवंबर 28, 2024, बृहस्पतिवार 
मुहूर्त: प्रातः 07:36 से अगले दिन प्रातः 06:54, नवंबर 29 
नक्षत्र: स्वाती 
तिथि: त्रयोदशी

नवंबर 29, 2024, शुक्रवार
मुहूर्त: 06:54 ए एम से 08:39 ए एम
नक्षत्र: स्वाती 
तिथि: त्रयोदशी 

दिसंबर 2024 में विवाह के शुभ मुहूर्त 

दिसंबर 4, 2024, बुधवार
मुहूर्त: सायं 05:15 से अगले दिन रात्रि 01:02 तक, दिसंबर 05
नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा 
तिथि: चतुर्थी

दिसंबर 5, 2024, बृहस्पतिवार 
मुहूर्त: दोपहर 12:49 से सायं 05:26 
नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा 
तिथि: पञ्चमी

दिसंबर 9, 2024, सोमवार
मुहूर्त: दोपहर 02:56 से अगले दिन रात्रि 01:06 , दिसंबर 10
नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद
तिथि: नवमी

दिसंबर 10, 2024, मंगलवार
मुहूर्त: रात्रि 10:03 से  अगले दिन प्रातः 06:13, दिसंबर 11
नक्षत्र: रेवती
तिथि: दशमी, एकादशी

दिसंबर 14, 2024, शनिवार
मुहूर्त: 07:04 ए एम से 04:58 पी एम
नक्षत्र: रोहिणी
तिथि: चतुर्दशी

दिसंबर 15, 2024, रविवार
मुहूर्त: प्रातः 03:42 से अगले दिन प्रातः 07:04 दिसंबर 16
नक्षत्र: मृगशिरा
तिथि: पूर्णिमा

देवउठनी एकादशी के बाद इस बार कुल 17 विवाह मुहूर्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed