फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Vishwakarma Jayanti 2022 Upay or Puja Vidhi According To Your Zodiac Signs For Success In Business

Vishwakarma Jayanti 2022: विश्वकर्मा पूजा के दिन राशि अनुसार करें ये उपाय, व्यापार में मिलेगी सफलता

Fri, 16 Sep 2022 03:54 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 16 Sep 2022 03:54 PM IST
सार

 Vishwakarma Jayanti 2022: विश्वकर्मा जयंती के दिन ही रवि योग भी बन रहा है। ऐसे में इस शुभ के बीच किया गया विश्वकर्मा पूजन को परम फलदायी माना जा रहा है। इस दिन राशि के अनुसार कुछ उपाय करने विशेष फलों की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन
Vishwakarma Jayanti 2022 Upay or Puja Vidhi According To Your Zodiac Signs For Success In Business
विश्वकर्मा पूजा के दिन राशि अनुसार करें उपाय - फोटो : istock

विस्तार

Vishwakarma Puja Upay: प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा और विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि इसी दिन सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र विश्वकर्मा भगवान का जन्म हुआ था। भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला वास्तुकार माना गया है। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के जन्मदिन के दिन शिल्पकार, कारीगर, किसी भी मशीनरी का काम करने वाले लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं। साथ ही अपने कार्य में कुशलता और उन्नति का आशीर्वाद मांगते हैं। विश्वकर्मा जयंती के दिन ही रवि योग भी बन रहा है। ऐसे में इस शुभ के बीच किया गया विश्वकर्मा पूजन को परम फलदायी माना जा रहा है। इस दिन राशि के अनुसार कुछ उपाय करने विशेष फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही कारोबार में वृद्धि होती है। तो आइए जानते हैं राशि अनुसार विश्वकर्मा पूजा के उपाय...

विज्ञापन


मेष- विश्वकर्मा पूजा के दिन को लाभकारी बनाने के लिए मेष राशि के जातक केसरिया रंग का वस्त्र धारण करें।

वृष- वृष राशि के जातक भगवान विश्वकर्मा के पाठ का जाप करें और फिर श्री कुबेर जी की 11 माला का भी जाप जरूर करें।

मिथुन- मिथुन राशि वालों को विश्वकर्मा पूजा के दिन कुष्ठ रोगियों को पेय पदार्थ बांटना चाहिए। इससे आपके कारोबार में आने वाली सभी परेशानियां खत्म होंगी।
विज्ञापन


कर्क- कर्क राशि वाले विश्वकर्मा पूजन के बाद गरीबों में सफेद अनाज का वितरण करें।

सिंह- सिंह राशि के जातक विश्वकर्मा पूजा के दिन स्नान करने के बाद भगवान सूर्य को जल अवश्य दें। साथ ही जल में रोली, लाल फूल, व गुड़ डालना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्या- कन्या राशि वाले विश्वकर्मा पूजा के दिन कुंवारी कन्याओं को लड्डुओं का दान करें। इससे व्यापार में तरक्की मिलेगी।

तुला- तुला राशि के जातक भगवान विश्वकर्मा के 108 नामों का स्मरण करें। साथ ही नीले रंग का वस्त्र धारण करें।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातक विश्वकर्मा पूजा के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। इससे कारोबार में वृद्धि के योग बनेंगे।

धनु- धनु राशि के जातक को इस दिन गरीबों में हरा अनाज दान करें।

मकर- मकर राशि के जातक विश्वकर्मा पूजा के दिन विधि पूर्वक विश्वकर्मा पूजा करें। साथ ही साथ गायत्री मंत्र का जाप करें।

कुंभ- कुंभ राशि के जातक विश्वकर्मा जयंती के दिन पवित्र गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही कारोबार के सभी उपकरण को शुद्ध करें।

मीन- मीन राशि के जातक भगवान विश्वकर्मा की पूजा करें। साथ ही श्री नारायण का आशीर्वाद अवश्य ग्रहण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed