फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Vidur Niti If you want success in life then change these 3 bad habits

विदुर नीति: जीवन में सफलता चाहते हैं तो बदल दें अपनी ये 3 आदतें

Sat, 04 Dec 2021 10:20 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला
धर्म डेस्क, अमरउजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 04 Dec 2021 10:20 AM IST
सार

महाभारत की कथा के महत्वपूर्ण पात्र विदुर कौरव-वंश की गाथा में अपना विशेष स्थान रखते हैं। विदुर नीति जीवन-युद्ध की नीति ही नहीं, जीवन-प्रेम, जीवन-व्यवहार की नीति के रूप में अपना विशेष स्थान रखती है। विदुर नीति के अनुसार मनुष्य यदि जीवन में सफल होना चाहता है तो उसे अपनी इन तीन आदतों को बदलना होगा। आइए जानते हैं क्या है वो तीन आदतें- 

विज्ञापन
Vidur Niti If you want success in life then change these 3 bad habits
Vidur Neeti - फोटो : Rohit Jha

विस्तार

महाभारत की कथा के महत्वपूर्ण पात्र विदुर कौरव-वंश की गाथा में अपना विशेष स्थान रखते हैं। और विदुर नीति जीवन-युद्ध की नीति ही नहीं, जीवन-प्रेम, जीवन-व्यवहार की नीति के रूप में अपना विशेष स्थान रखती है। राज्य-व्यवस्था, व्यवहार और दिशा निर्देशक सिद्धांत वाक्यों को विस्तार से प्रस्तावना करने वाली नीतियों में जहां चाणक्य नीति का नामोल्लेख होता है, वहां सत्य-असत्य का स्पष्ट निर्देश और विवेचन की दृष्टि से विदुर-नीति का विशेष महत्व है। व्यक्ति वैयक्तिक अपेक्षाओं से जुड़कर अनेक बार नितान्त व्यक्तिगत, एकेंद्रीय और स्वार्थी हो जाता है, वहीं वह वैक्तिक अपेक्षाओं के दायरे से बाहर आकर एक को अनेक के साथ तोड़कर, सत्य-असत्य का विचार करते हुए समष्टिगत भाव से समाज केंद्रीय या बहुकेंद्रीय होकर परार्थी हो जाता है। विदुर नीति के अनुसार मनुष्य यदि जीवन में सफल होना चाहता है तो उसे अपनी इन तीन आदतों को बदलना होगा। आइए जानते हैं क्या है वो तीन आदतें-

विज्ञापन

 
क्रोध: विदुर नीति के अनुसार क्रोध मनुष्य का सबसे बाद शत्रु है, मनुष्य को समझ नहीं आता है कि वह क्रोध में क्या करने जा रहा है और अंत में उसके हाथ सिवा पछतावे के कुछ नहीं लगता। इसिलए अगर आप सफल और सुखी जीवन की कामना करते हैं तो क्रोध का त्याग करें।
विज्ञापन


लालच: विदुर नीति के अनुसार जिस व्यक्ति के मन में लालच रहता है वह कभी सुखी नहीं होता। अक्सर मनुष्य लालच में कुछ ऐसा कर बैठता है कि जीवन भर उसकी ज़िंदगी में अस्थिरता आ जाती है। इसलिए लालच को तुरंत त्याग देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घमंड: विदुर नीति में महात्मा विदुर कहते हैं कि मनुष्य को कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए। दरअसल घमंड से  मनुष्य का सही वयक्तित्व नजर नहीं आता और उसके अच्छे कर्मों पर पानी फेर देता है। मनुष्य कितना भी ऊंचा क्यों न उठ जाए उसे घमंड नहीं करना चाहिए। ऐसे लोग घमंड में आकर अक्सर खुद की हानि कर बैठते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed