फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Valentines Day 2022 Special This akhand saubhagya vrat is kept for strong love relationships and happy married life

Valentines Day 2022 Special: प्रगाढ़ प्रेम संबंधों और सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए रखे जाते हैं ये अखंड सौभाग्य व्रत

Thu, 10 Feb 2022 08:07 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 10 Feb 2022 08:07 AM IST
सार

Valentines Day 2022 Special: हिन्दू मान्यताओं के अनुसार पुराणों में प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए की उपाय और व्रत बताए गए जो न सिर्फ प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ बनाते हैं बल्कि वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहती हैं। इन व्रतों का पुण्य इतना है कि वैवाहिक जीवन की समस्याएं तो दूर होती ही हैं साथ ही व्रतों के पुण्य से विवाह में देरी आदि की समस्या दूर होती है।

विज्ञापन
Valentines Day 2022 Special This akhand saubhagya vrat  is kept for strong love relationships and happy married life
Valentines Day 2022 Special: - फोटो : self

विस्तार

Valentines Day 2022 Special: वैलेंटाइन वीक आरंभ हो चुका है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही खास है। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार पुराणों में प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए की उपाय और व्रत बताए गए जो न सिर्फ प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ बनाते हैं बल्कि वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहती हैं। इन व्रतों का पुण्य इतना है कि वैवाहिक जीवन की समस्याएं तो दूर होती ही हैं साथ ही व्रतों के पुण्य से विवाह में देरी आदि की समस्या दूर होती है। आइए जानते हैं इन व्रतों के बारे में। 

विज्ञापन


करवा चौथ व्रत
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाने वाला व्रत करवाचौथ कहलाता है। इस दिन महिलायें अपने पति या भावी पति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। महिलाएं यह व्रत अपने अखंड सौभाग्य के लिए रखती हैं। 
विज्ञापन


हरतालिका तीज व्रत 
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि हरतालिका तीज कहलाती है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की आराधना की जाती है। यह व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। शिव और शक्ति आदर्श जीवनसाथी माने जाते हैं। अपने दाम्पत्य जीवन को सुखी बनाने और अखंड सौभाग्य पाने के लिए महिलाएं ये व्रत रखती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगला गौरी व्रत
श्रावण मास के प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। यह व्रत भी मां गौरी और भगवान शिव की साथ पूजा की जाती है। यह व्रत भी अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत के पुण्य प्रभाव से वैवाहिक जीवन के दोष दूर होते हैं और जीवनसाथी में प्रेम में प्रगाढ़ता आती है। 


वट सावित्री व्रत
ज्येष्ठ माह की अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इसका हिन्दू धर्म शास्त्रों में विशेष महत्व है। इस व्रत में बरगद वृक्ष की पूजा की जाती है और इसके चारों ओर परिक्रमा करके पति की लंबी आयु और सुखी जीवन का वरदान प्राप्त करते हैं। अखंड सौभाग्य की कामना के लिए यह व्रत किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed