फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Vaishakh Month 2021 Vaishakh Mah ke upay

Vaishakh Month 2021: वैशाख के इस महीने में ये चार उपाय करने से मनोकामना होगी पूरी

Mon, 10 May 2021 07:07 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 10 May 2021 07:07 AM IST
विज्ञापन
Vaishakh Month 2021 Vaishakh Mah ke upay
वैशाख माह 2021: वैशाख मास के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया
यह वैशाख का महीना चल रहा है। स्कंद पुराण में इस महीने को सभी महीनों से श्रेष्ठ बताया गया है। धार्मिक शास्त्रों में वैशाख मास में स्नान-दान एवं पुण्य कार्य करने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस मास में कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को कई तरह के शुभ फल प्राप्त होते हैं, उनकी समस्त प्रकार की कामनाएं पूर्ण होती हैं। आप भी ये उपाय कर इस माह का लाभ प्राप्त कर सकते हैं- 
विज्ञापन

इस मंत्र करें जाप
शास्त्रों के अनुसार, वैशाख माह भगवान विष्णु जी का प्रिय माह है। इसलिए इस महीने उनकी आराधना की जाती है। मान्यता है कि वैशाख माह में जो व्यक्ति ऊँ माधवाय नमः मंत्र का नित्य जप करता है उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस महीने इस मंत्र को रोजाना कम से कम 11 बार जरूर जप करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान विष्णु जी को लगाएं पंचामृत का भोग
यदि आप अपने नौकरी व्यापार में तरक्की पाना चाहते हैं तो आपको वैशाख माह में कुछ विशेष उपाय करना चाहिए। करियर या कारोबार में तरक्की के लिए आपको वैशाख माह में भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग लगाना चाहिए। ध्यान रहे, इस पंचामृत में तुलसी पत्र जरूर डालें।

विज्ञापन

विष्णु जी के माधव स्वरूप का करें ध्यान
वैशाख मास में श्री विष्णु के माधव स्वरूप के साथ गोविंद और नारायण का ध्यान करना चाहिए। साथ ही श्री हरि को आटे से बनी पंजीरी में तुलसी दल डालकर भोग लगाना चाहिए। यह उपाय करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

सच्चे मन से पद्मानाभ और हृषिकेष का करें स्मरण
यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं और उसमें सफलता पाना चाहते हैं तो आपको वैशाख मास में श्री विष्णु के माधव स्वरूप के साथ पद्मानाभ और हृषिकेष का ध्यान करना चाहिए। साथ ही भगवान को गंध और तुलसी पत्र अर्पित करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed