फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   tulsi pujan in vaishakh mah 2024 know puja vidhi in hindi

Vaishakh Month 2024: वैशाख माह में इस दिन तुलसी के पौधे को चढ़ाएं ये चीजें, धन दौलत में होगी वृद्धि

Mon, 29 Apr 2024 01:25 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 29 Apr 2024 01:25 PM IST
सार

Vaishakh Month 2024: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है नियमानुसार इनकी पूजा करने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है। हर तीज-त्योहार पर तुलसी के पौधे की पूजा करने से परिवार में खुशियां बनी रहती हैं

विज्ञापन
tulsi pujan in vaishakh mah 2024 know puja vidhi in hindi
tulsi pujan in vaishakh mah 2024 - फोटो : istock

विस्तार

Vaishakh Month 2024: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। नियमानुसार इनकी पूजा करने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है। हर तीज-त्योहार पर तुलसी के पौधे की पूजा करने से परिवार में खुशियां बनी रहती हैं। वास्तु शास्त्र में भी इसे सकारात्मक ऊर्जा देने वाला पौधा माना गया है। वहीं वैशाख माह में तुलसी पूजन का अलग महत्व है। इस दौरान उनकी पूजा अत्यधिक फलदायी मानी जाती है और व्यक्ति के रुके हुए कार्यों को गति भी मिलती है।

विज्ञापन


पंचांग के अनुसार, 24 अप्रैल 2024 से वैशाख माह की शुरूआत हो चुकी है। यह भगवान विष्णु का प्रिय माह है। इस माह में उनकी पूजा का खास महत्व माना जाता है। इस दौरान ऊँ माधवाय नमः मंत्र का जाप करने से शुभ फलों का प्राप्ति होती है। इस दौरान भगवान विष्णु जी के साथ-साथ तुलसी पूजन से मनोवांछित फल मिलता है। हालांकि, वैशाख माह में तुलसी के पौधे पर इन चीजों को चढ़ाने का खास महत्व है। पूजा में इन्हें शामिल करने से तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होती है। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन

इस विधि से करें पूजा
भगवान विष्णु को गुरुवार का दिन समर्पित है। इसलिए वैशाख माह के हर गुरूवार को तुलसी की पूजा करना और भी शुभ माना जाता है। इस दौरान महिलाएं  पूजा के नियमों का खास ध्यान रखें। गुरूवार के दिन महिलाएं स्नान के बाद तुलसी के पौधे के पास आटे का दिया जलाएं। इसके बाद कटोरी में 7 हल्दी की गांठ और 1 गुड़ का टुकड़ा लेकर 7 चने की दाल के दाने में डालकर उसे पौधे के सामने रख दें।

इस दौरान आप एक लोटे में जल को लेकर तुलसी जी और विष्णु जी का मनन करें। बाद में थोड़ा सा जल कटोरी में डाल दें। इसके बाद हल्दी की कटोरी को हाथ में लेकर अपनी कामना मन में बोलते हुए इसे तुलसी के पौधे की जड़ में अर्पित कर दें। इस दौरान 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमःः' मंत्र का जाप कर लें।  ऐसा करने से आपको धन दौलत की प्राप्ति होगी।

तुलसी पूजन मंत्र
तुलसी की पूजा करते समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
मंत्र- महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

तुलसी स्तुति मंत्र
देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः
नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed