{"_id":"65892c223a2cf36584030e10","slug":"tulsi-pujan-diwas-2023-tulsi-mata-ki-puja-vidhi-pujan-benefits-in-hindi-2023-12-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tulsi Pujan Diwas: 25 दिसंबर को तुलसी दिवस, जानिए तुलसी की पूजा विधि, महत्व एवं स्तुति मंत्र","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Tulsi Pujan Diwas: 25 दिसंबर को तुलसी दिवस, जानिए तुलसी की पूजा विधि, महत्व एवं स्तुति मंत्र
Mon, 25 Dec 2023 12:47 PM IST
आशिकी पटेल
अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:47 PM IST
सार
Tulsi Pujan Diwas 2023: हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र व पूजनीय पौधा माना जाता माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी तुलसी को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला पौधा कहा गया है।
विज्ञापन
Tulsi
- फोटो : iStock
विस्तार
Tulsi Pujan Diwas 2023: तुलसी के महत्व को समझने के लिए हर साल 25 दिसंबर को तुलसी दिवस मनाया जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र व पूजनीय पौधा माना जाता माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी तुलसी को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला पौधा कहा गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जहां पर तुलसी का पौधा लगा होता है और हर दिन उसकी पूजा की जाती है और जल से सींचा जाता है, वहां पर सदैव भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है तथा ऐसे घरों में कभी भी खुशहाली व धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
तुलसी पूजा की विधि
रोजाना सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के पश्चात तुलसी में जल चढ़ा कर तुलसी की परिक्रमा करनी चाहिए। तुलसी के नीचे हमेशा गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। इसी के साथ नियमित रुप से शाम के समय तुलसी में दीपक जरूर जलाना चाहिए। यदि आप घर में तुलसी का पौधा लगा रहे रहे हैं तो गुरुवार के दिन लगाना चाहिए।
तुलसी का महत्व
तुलसी पूजन मंत्र
तुलसी की पूजा करते समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
मंत्र- महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।
तुलसी स्तुति मंत्र
देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः
नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये
विज्ञापन
तुलसी पूजा की विधि
रोजाना सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के पश्चात तुलसी में जल चढ़ा कर तुलसी की परिक्रमा करनी चाहिए। तुलसी के नीचे हमेशा गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। इसी के साथ नियमित रुप से शाम के समय तुलसी में दीपक जरूर जलाना चाहिए। यदि आप घर में तुलसी का पौधा लगा रहे रहे हैं तो गुरुवार के दिन लगाना चाहिए।
विज्ञापन
तुलसी का महत्व
- पद्मपुराण के अनुसार कलियुग में तुलसी का पूजन, कीर्तन, ध्यान, रोपण और धारण करने से वह समस्त पाप को जलाती है और स्वर्ग एवं मोक्ष प्रदान करती है। यदि मंजरी युक्त तुलसी पत्रों के द्वारा भगवान श्री विष्णु की पूजा की जाए तो अनंत पुन्यफलों की प्राप्ति होती है।
- तुलसी भगवान विष्णु को बहुत-ही प्रिय मानी गई है। तुलसी के बिना विष्णु जी का भोग अधूरा माना जाता है। यही कारण है कि भगवान विष्णु के भोग में तुलसी दल जरूरी रूप से शामिल किए जाते हैं। साथ ही तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का प्रतीक भी माना गया है। ऐसे में जो साधक प्रतिदिन तुलसी में जल चढ़ाता है (रविवार और एकादशी तिथि को छोड़कर) उसके घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है।
- तुलसी को घर में लगाने से कई सारे फायदे होते हैं, माना जाता है कि इससे पारिवारिक कलह कम होती है।
- धन लाभ के लिए सुबह उठकर तुलसी के ग्यारह पत्ते तोड़ लें। इन पत्तों को तोड़ने से पहले तुलसी मां से हाथ जोड़कर क्षमा मांग लें और इसके बाद ही इन्हें तोड़ें।इन पत्तों को घर के उस बर्तन में डाल दें जहां आप आटा रखते हैं। इस आटे का प्रयोग करने से कुछ ही दिनों में आपको घर में सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगेगा।
- नौकरी व कारोबार में तरक्की के लिए गुरुवार को तुलसी का पौधा पीले कपड़े में बांधकर, ऑफिस या दुकान में रखें। ऐसा करने से कारोबार बढ़ेगा और नौकरी में प्रमोशन भी हो जाएगा।
- वास्तु की मान्यता के अनुसार जिन घरों में तुलसी का पौधा लगा हुआ होता है वहां पर वास्तु संबंधी दोष नहीं होता है।तुलसी का पौधा आने वाली विपत्ति के बारे में भी जानकारी देता है।*घर में हरी-भरी तुलसी सुख,समृद्धि और सौभाग्य का सूचक है साथ ही ये परिवार की आर्थिक स्थिति के लिए भी शुभ माना जाता है वहीं तुलसी का अकारण ही सूख जाना भविष्य में आने वाली किसी परेशानी की ओर संकेत करती है।
विज्ञापन
तुलसी पूजन मंत्र
तुलसी की पूजा करते समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
मंत्र- महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।
तुलसी स्तुति मंत्र
देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः
नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये