फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Tulsi puja rules know Upay For Money in hindi

Tulsi Ke Upay: तुलसी के पत्तों के इस उपाय से बदल सकती है आपकी किस्मत, नहीं होगी धन की कमी

Sat, 27 Apr 2024 07:31 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 27 Apr 2024 07:31 AM IST
सार

Tulsi Ke Upay For Money: घर में तुलसी का पौधा रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है। शास्त्रों में इसे देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। तुलसी के पौधे की नियमनुसार पूजा करने से वास्तु दोष भी दूर होता है।

विज्ञापन
Tulsi puja rules know Upay For Money in hindi
Tulsi Ke Upay For Money - फोटो : istock

विस्तार

Tulsi Ke Upay For Money: घर में तुलसी का पौधा रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है। शास्त्रों में इसे देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। तुलसी के पौधे की नियमनुसार पूजा करने से वास्तु दोष भी दूर होता है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। त्योहारों में इनकी पूजा करने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है। ऐसी मान्यता है जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां हमेशा देवी मां की कृपा बनी रहती है। बता दें, भगवान विष्णु के अलावा श्रीकृष्ण और हनुमान जी को भी तुलसी अति प्रिय है। तुलसी न केवल धार्मिक दृष्टि से फलदायी है बल्कि इसे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक माना जाता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

विज्ञापन


तुलसी की पत्तियों से जुड़ें उपाय जीवन की राह बदलने के काम करते हैं। दरअसल, तुलसी की पत्तियों के उपाय करने से तरक्की के योग बनते हैं। साथ ही कई अन्य लाभ भी जातक को मिलते हैं। इसी कड़ी में आइए इससे मिलने वाले अन्य लाभ के बारे में भी जान लेते हैं।

विज्ञापन

तुलसी की पत्तियों के उपाय

  • शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे से 11 पत्तियां तोड़कर आटे के डिब्बे में डाल दें। मान्यता है कि इससे अन्न की कमी नहीं होती है। साथ ही घर परिवार में बरकत होती है।
  • अगर आप आर्थिक समस्या से परेशान हैं, तो तुलसी के पत्तों को किसी लाल रंग के कपड़े में बांधकर रख दें। बाद में इसे अपने पर्स या अलमारी में किसी जगह रख दें। ऐसा करने से घर में धन की आवक बढ़ती है। 
  • गुरुवार के दिन तुलसी की पत्तियों को भगवान विष्णु जी को अर्पित कर दें। बाद में इन्हें पीले रंग के कपड़े में बांधकर अलमारी में रख दें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
  • भाग्योदय के लिए आटे के दीपक में घी डालें। फिर इसके बाद एक चुटकी हल्दी डालकर शाम के समय इसे प्रज्वलित करें। बाद में उस दीपक तुलसी की जड़ों में उत्तर दिशा में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी बंद किस्मत खुल सकती है।
  • मनोकामना पूरी करने के लिए आप पीतल के लोटे में 4 से 5 तुलसी की पत्तियां डालें। इसके बाद इसे डालकर करीब 24 घंटे के लिए रख दें। अगले दिन इस जल को घर के प्रवेश द्वार के साथ अन्य हिस्सों में छिड़क दें। ऐसा करने से मनोकामना पूरी हो सकती है।
  • तुलसी की 11 पत्तियों को धूप में सुखा लें। इसके बाद इसपर नारंगीरंग के सिंदूर में सरसों का तेल मिलाकर इसपर राम का नाम लिखें। इसके बाद उन पत्तों की माला को हनुमान जी को चढ़ा दें। इससे सुख में वृद्धि होती है।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed