फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   tirth yatra somnath jyotirling

शिव के प्रथम ज्योतिर्लिंग की कुछ खास बातें, भक्तिमय बना देंगे

Fri, 05 Dec 2014 03:24 PM IST
पं. जयगोविंद शास्त्री/ज्योतिषशास्त्री
पं. जयगोविंद शास्त्री/ज्योतिषशास्त्री Updated Fri, 05 Dec 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
tirth yatra somnath jyotirling

शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से पहला ज्योतिर्लिंग है सोमनाथ ज्योतिर्लिंग। इस ज्योतिर्लिंग का उल्लेख ऋग्वेद में भी मिलता है। आक्रमणकारियों ने इस मंदिर पर छह बार आक्रमण किया। इसके बावजूद मंदिर पुण्य परमार्थ और सांप्रदायिक सद्भाव का परिचायक है। सातवीं बार यह मंदिर कैलाश महामेरु प्रसाद शैली में बनाया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें,आखिर ऐसा क्या हुआ बाप को लेना पड़ा बेटे के रुप में पुनर्जन्म
विज्ञापन


यह मंदिर गर्भगृह, सभामंडप और नृत्यमंडप- तीन प्रमुख भागों में विभाजित है। पचास मीटर से ऊंचे शिखर पर स्थित कलश का भार दस टन है और इसकी ध्वजा नौ मीटर ऊंची है। इसके अबाधित समुद्री मार्ग- त्रिष्टांभ के विषय में ऐसा माना जाता है कि यह समुद्री मार्ग परोक्ष रूप से दक्षिणी ध्रुव में समाप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,शाम ढलने के बाद क्यों नहीं किया जाता है, दाह संस्कार


यह हमारे प्राचीन ज्ञान व सूझबूझ का अद्भुत साक्ष्य माना जाता है। यहां की यात्रा अपने लिए दिव्य अनुभव थी। मंदिर के अंदर का सौंदर्य अकल्पनीय था। वैदिक ब्राह्मणों द्वारा वेदपाठ हो रहा था, जिसकी गूंज में अंतर्मन आनंदित हो रहा था। ज्योतिर्लिंग की शोभा अद्भुत थी, हमने भी वहां पर मंत्र का जप किया।

मंदिर के शिखर की ऊंचाई 155 फीट है। इसके शिखर में बृषभ चिन्ह वाली ध्वजा, डमरू और त्रिशूल के साथ लहरा रही है। सोमनाथ की आरती सुबह, दोपहर और शाम, तीन बार होती है। यहां से कुछ दूरी पर हिरण्या, कपिला, सरस्वती नदी का संगम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed