फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   The train to connect the hindu religious sites Before starting the ardh kumbh fair 2019

टूरिज्म सर्किट के जरिए जोड़े जाएंगे हिंदू धार्मिक स्थल

Sun, 08 Oct 2017 01:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sun, 08 Oct 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
 The train to connect the hindu religious sites Before starting the ardh kumbh fair 2019

टूरिज्म सर्किट के जरिए पूर्वी यूपी के हिंदू धार्मिक स्थलों के लिए रेल सेवा शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है। वर्ष 2019 में लगने वाले अर्द्धकुंभ मेले के पूर्व इन हिंदू धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए ट्रेन शुरू हो जाएगी। इस संबंध  में उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के महाप्रबंधक एमसी चौहान की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अभी हाल ही में मुलाकात हुई है। मुलाकात के दौरान कुंभ मेले के पूर्व एनसीआर द्वारा किए जाने वाले कार्यों का ब्यौरा भी रखा गया।

विज्ञापन


दरअसल कुंभ मेले के दौरान लाखों की संख्या में हिंदू श्रद्धालुओं के इलाहाबाद आने की संभावना है। इस दौरान इलाहाबाद के आसपास वाले धार्मिक स्थलों के लिए सीधी रेल चले इसके लिए एनसीआर द्वारा तैयारी की जा रही है। बौद्ध  सर्किट की तर्ज पर हिंदू धार्मिक स्थलों को टूरिज्म सर्किट के जरिये जोड़ने की योजना बनी है।
विज्ञापन


इसके तहत रेलवे द्वारा चित्रकूट धाम कर्वी-इलाहाबाद-विंध्याचल-वाराणसी-अयोध्या-गोरखपुर आदि धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए सीधी ट्रेन चलेगी। धार्मिक यात्रा वाली ये ट्रेन आईआरसीटीसी द्वारा चलाई जाएगी। इस बारे में  एनसीआर के सीपीआरओ जीके बंसल का कहना है कि बैठक के दौरान अर्द्ध कुंभ से जुड़े कई मामलों पर महाप्रबंधक की मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed