{"_id":"67f3524f4aac4708d10b9748","slug":"tambe-ke-lote-ke-upay-copper-pot-can-change-your-luck-you-will-get-rid-of-fights-and-financial-problems-2025-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tambe Ke Lote Ke Upay: तांबे के लोटे से बदल सकती है किस्मत, लड़ाई-झगड़े और पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Tambe Ke Lote Ke Upay: तांबे के लोटे से बदल सकती है किस्मत, लड़ाई-झगड़े और पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा
Mon, 07 Apr 2025 09:49 AM IST
दीक्षा पाठक
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 07 Apr 2025 09:49 AM IST
सार
Tambe Ke Lote Ke Pani Ke Fayde: कुछ साधारण लेकिन असरदार वास्तु उपाय अपनाकर आप इस नकारात्मकता को सकारात्मकता में बदल सकते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किन उपायों से घर में दोबारा से सकारात्मक ऊर्जा का संचार करवा सकते हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
तांबे का लोटा
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कभी-कभी ऐसा होता है कि घर में रहकर भी मन बहुत बेचैन रहता है और तमाम उपायों के बाद भी यह परेशानी खत्म नहीं होती है। कई बार हमें यह भी पता नहीं होता है कि बिना किसी ठोस कारण के तनाव, असंतोष या उदासी का माहौल बना रहता है? अगर आपको भी बार-बार घर में ऐसा ही महसूस होता है तो हो सकता है कि कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा ने डेरा डाल लिया हो। वास्तु-शास्त्र के अनुसार घर में रखी चीजें किसी न किसी ऊर्जा को प्रवाहित करती हैं। घर की बनावट, दिनचर्या और कुछ छोटी-छोटी आदतें आपके स्थान की ऊर्जा को प्रभावित करती हैं। अच्छी बात ये है कि कुछ साधारण लेकिन असरदार वास्तु उपाय अपनाकर आप इस नकारात्मकता को सकारात्मकता में बदल सकते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किन उपायों से घर में दोबारा से सकारात्मक ऊर्जा का संचार करवा सकते हैं। आइए जानते हैं।
तांबे के लोटे से पाएं मानसिक तनाव से निजात
अगर लंबे समय से आप किसी न किसी परेशानी के घेरे में हैं और तमाम उपायों के बाद भी आपको रात में नींद नहीं आती है और मन काफी बेचैन रहता है तो इससे निजात पाने के लिए रात में सोते समय तांबे के लोटे में जल भर लें और इसे सिरहाने पर रखकर सो जाएं। सुबह उठने के बाद इसके पानी को किसी न किसी पौधे में डाल लें। इस उपाय को करने से आपको जरूर मानसिक तनाव से छुटकारा मिल जाएगा।
आर्थिक स्थिरता के लिए करें ये उपाय
अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और लगातार धन हानि हो रही है या फिर घर में आया पैसा रुक नहीं रहा है तो तांबे के लोटे में जल भरकर रोजाना सूर्य भगवान को दें। आपको यह उपाय लगातार 40 दिनों कर करना है। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और जल्द ही पैसों की तंगी से तुरंत छुटकारा भी मिल जाता है।
विज्ञापन
घर के लड़ाई-झगड़ों से निजात पाने के लिए करें ये उपाय
अगर आपके घर में सदस्यों के बीच छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। या फिर पति -पत्नी में ही रोजाना क्लेश देखने को मिल रहा है तो तांबे के लोटे में जल भरकर तुलसी को अर्पित करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा और आप पर माता लक्ष्मी और विष्णु भगवान की विशेष कृपा देखने को मिलेगी।
कुंडली में मंगल और सूर्य की स्थिति को बनाएं मजबूत
अगर लंबे समय से आपकी कुंडली में सूर्य और मंगल की स्थिति कमजोर है तो तांबे के लोटे में जल भरकर पीपल के पेड़ में अर्पित करें। इस उपाय को खासकर मीन और धनु राशि के लोग करें। इससे आपको विशेष फल प्राप्त होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।