फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Shukravar Upay Laxmi Puja on fridays shukravar ko lakshmi ji ko karein in upayon se prasann

Shukravar Upay: जीवन भर माता लक्ष्मी की कृपा बनाए रखना चाहते हैं, तो शुक्रवार को जरूर करें ये उपाय

Fri, 11 Nov 2022 10:01 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 11 Nov 2022 10:01 AM IST
सार

Shukravar Upay: शुक्रवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से माता लक्ष्मी आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखेंगी। यदि आप भी अपने घर में हमेशा सुख समृद्धि की कामना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी से जुड़े उपाय जरूर करें।

विज्ञापन
Shukravar Upay Laxmi Puja on fridays shukravar ko lakshmi ji ko karein in upayon se prasann
शुक्रवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से माता लक्ष्मी आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखेंगी। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

Lakshmi ji ko karein in upayon se prasann: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए विधि-विधान से पूजा की जाती है। माता लक्ष्मी धन की देवी हैं। इनकी कृपा से ही व्यक्ति को जीवन में धन और वैभव की प्राप्ति होती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार जिन लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा होती है, उन्हें जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। ज्योतिष विदों की मानें तो शुक्रवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से माता लक्ष्मी आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखेंगी। यदि आप भी अपने घर में हमेशा सुख समृद्धि की कामना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी से जुड़े उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय

विज्ञापन

शुक्रवार उपाय 

  • शुक्रवार का व्रत रखने से लक्ष्मी जी की असीम कृपा प्राप्त होती है। इस दिन सुबह और शाम के समय लक्ष्मी जी की पूजा करें। 
  • विज्ञापन
  • इस दिन “ॐ शुं शुक्राय नम:” या “ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं” नटरों का जाप करें। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • लक्ष्मी जी को सफेद रंग अधिक प्रिय है। यदि संभव हो तो सफेद रंग की चीजों का दान करें। कहते हैं सफेद वस्तुओं का दान जीवन में समृद्धि लाता है। 
  • शुक्रवार के दिन चींटियों और गाय को आटा खिलाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। 
  • शुक्रवार के दिन शुद्ध घी का दीपक जलाने और तुलसी के पौधे की पूजा करने से माता लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं।
  • शुक्रवार को पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के मंदिर जाकर उन्हें लाल वस्त्र, लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुन्नी और लाल चूड़ियां अर्पित करें।
  • शंख और घंटी में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में यदि आप पूजा करते समय आप इनका इस्तेमाल करेंगे, तो माता लक्ष्मी आप पर जल्द ही प्रसन्न होंगी। 
  • शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी नारायण का पाठ करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। पाठ करने के बाद उस दिन लक्ष्मी नारायण को खीर का भोग जरूर लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed