फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   shravanabelagola bahubali abhishek start from febuary 2018

12 साल बाद श्रवणबेलगोला में शुरू हुआ बाहुबली का महामस्तकाभिषेक, जानिए खास बातें

Sat, 17 Feb 2018 11:36 AM IST
अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज
अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज Updated Sat, 17 Feb 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
shravanabelagola bahubali abhishek start from febuary 2018

श्रवणबेलगोला एक जीवंत तीर्थ है। गति के साथ विकास और धर्म के साथ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नित नया इतिहास रचने वाला आत्मसाधना का केंद्र श्रवणबेलगोला अब सामाजिक सेवा के लिए भी जाना जाने लगा है। वैसे भी इतिहास को जानना एक ऐसी पुस्तक को पढऩेे के समान है, जिसके आदि और अंत का पता नहीं है। जैसे-जैसे पढ़ते जाएंगे, वैसे-वैसे नए अध्याय एक के बाद एक खुलते ही जाते हैं। जब तक नई जानकारी मिलती रहती है, ज्ञान के अन्वेक्षक उसका अनुसंधान करते ही रहते हैं। ऐसा ही कुछ मन्दिर,तीर्थ क्षेत्र, संत, शास्त्र या किसी महापुरुष के जीवन के इतिहास के साथ भी होता है। जब-जब उन पर खोज होती है तो उनके इतिहास के अध्यायों में एक और अध्याय, एक और नया पृष्ठ जुड़ जाता है। वर्तमान भी दूसरे ही पल इतिहास बन जाता है और हर कार्य अपने में महत्वपूर्ण हो जाता है।

विज्ञापन


श्रवणबेलगोला पर भी समय-समय पर खोज होती गई और इसके इतिहास के पन्नों में एक के बाद एक नए अध्याय जुड़ते ही चले गए। खास बात यह थी कि नई खोज में भी पुराना इतिहास सुरक्षित रहा यानी दोनों में कोई विरोधाभास नहींमिला। श्रवणबेलगोला का ज्ञात इतिहास 7वीं सदी से प्रारम्भ होता है, जब यह आत्मसाधना के प्राकृतिक दुर्गम और दुरुह क्षेत्र के रूप में था, जहां साधु और श्रावक आत्मसाधना, स्वाध्याय करते हुए समाधिमरण प्राप्त करते थे। इतिहास में इस काल के दौरान ऐसे ही प्रमाण मिलते हैं। समय के साथ धीरे-धीरे यहां मन्दिरों, तालाबों, गुफाओं, मानस्तम्भों, शास्त्र-भण्डार आदि का निर्माण होना प्रारम्भ हुआ। 

विज्ञापन

 

shravanabelagola bahubali abhishek start from febuary 2018

अनूठी है यहां की विकास यात्रा

श्रवणबेलगोला के इतिहास और विकास यात्रा को मुख्य रूप से चार चरणों में विभाजित किया जा सकता है। तीन चरणों का विकास तो 13वीं सदी तक माना जा सकता है, चौथा चरण तीन चरणों की प्राचीन थाती के संरक्षण और शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा और अन्य विकास कार्यों के करीब 55 वर्ष में धु्रत गति से हुए विकास से सम्बद्ध है। इससे यहां के इतिहास को आसानी से जाना जा सकता है। प्रथम चरण 7वीं सदी से 9वीं सदी का है, जो आत्मसाधना व स्वाध्याय के लिए चर्चित रहा है। दूसरा चरण 9वीं सदी से प्रारम्भ होता है, जब सम्राट अशोक ने यहां पर मन्दिर का निर्माण करवाया था।


तीसरा चरण 980 ईस्वी का है, जब आचार्य नेमीचन्द्र सिद्धांत चक्रवर्ती के सान्निध्य में चामुंडराय ने यहां भगवान बाहुबली की मूर्ति का निर्माण करवाकर विश्व को एक अद्भुत सौगात दी। इसी के साथ भद्रबाहु स्वामी ने भी अंतिम समय साधना कर अपना समाधिमरण यहीं पर कर इस स्थली की आध्यात्मिक साधना की कड़ी का क्रम बनाए रखा। संतों ने यहीं बैठकर समय-समय पर अनेकों शास्त्रों की रचना की है। आज भी ऐसा लगता है कि धवला-महाधवला की वाचनाओं के स्वर यहां गुंजायमान हों। श्रवणबेलगोला में अधिकांश मन्दिर, शिलालेख, स्तूपक, तालाब आदि के निर्माण की पृष्ठभूमि में किसी न किसी की स्मृति या उनके निर्माण के पीछे कोई न कोई घटना अवश्य है।


श्रवणबेलगोला क्षेत्र के इतिहास और मन्दिरों आदि को उनके निर्माण से ही समय-समय पर तत्कालीन राजाओं, मंत्रियों या सत्ता से राजकीय संरक्षण प्राप्त होता रहा है। चौथा चरण आज से लगभग 55 वर्ष पहले प्रारम्भ होता है। इस समय श्रवणबेलगोला में कोई मन्दिर, तालाब आदि का निर्माण तो नहीं हुआ लेकिन इनकी सुरक्षा और श्रवणबेलगोला के इतिहास को जनमानस तक पहुंचाने के लिए बिना प्राचीनता को नष्ट किए एवं बिना नुकसान पहुंचाए जीर्णोद्धार का काम वृहद् स्तर पर हुआ है। इसी के साथ शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा और आवास के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन इस काल में हुआ। यह सब कार्य वर्तमान के भट्टारक कर्मयोगी स्वस्ति श्री चारुकीर्ति स्वामी जी के मार्गदर्शन में हुआ है।


आप सब भी श्रवणबेलगोला की यात्रा प्रारम्भ करने से पहले एक संकल्प करें कि हम वन्दना करते समय स्वच्छता का ध्यान रखते हुए इतिहास को पूर्ण सुरक्षित रखेंगे। श्रवणबेलगोला में धार्मिक स्थल, शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा के साथ यहां होने वाली निमित्तिक गतिविधियां भी इसके वैभव और इतिहास को सुरक्षित रखने वाली हैं। यहां के इतिहास, मन्दिर, शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सेवा के बारे में थोड़ी जानकारियां हासिल करना सभी के लिए आवश्यक है।

shravanabelagola bahubali abhishek start from febuary 2018

कोल से बना श्रवणबेलगोला

श्रवणबेलगोला के धार्मिक स्थल इस प्रकार हैं...यहां चन्द्रगिरी पर्वत, विंध्यगिरी पर्वत, नगर जिनालय, जिननाथपुर प्रमुख धार्मिक स्थल हैं।वर्तमान में श्रवणबेलगोला को गोम्मटेश्वरम्, बाहुबली जी, जैन बद्री, बेलगोला, जैनपुर आदि नामों से जाना जाता है। 2500 वर्ष पहले इसका नाम कोल था। श्रवणबेलगोला नामकरण आज से करीब 2400 वर्ष पहले सम्राट अशोक द्वारा किया गया। श्रवणबेलगोला कन्नड़
शब्द है जिसका अर्थ ‘दिगम्बर जैन मुनियों का धवल सरोवर।’ श्रवणबेलगोला में एक वृहद शास्त्र-भण्डार था।


धवला-महाधवला की वाचनाओं के स्वर यहां गूंजते थे, इसी कारण इसका नामकरण धवल सरोवर हुआ। श्रवणबेलगोला में कुल 35 बसदियां यानी मन्दिर हैं, जिसमें से चन्द्रगिरी पर्वत पर 14 मन्दिर,  विंध्यगिरी पर्वत पर 7 मन्दिर, श्रवणबेलगोला नगर में 14 मन्दिर हैं। इसके अलावा यहां तांबे का कलश, राजा श्रेयांस आहार शाला, कल्याणी तलाब, रत्नत्रय मन्दिर,आचार्य भद्रबाहु स्वामी का सामाधिस्थल,बोलती चट्टाने,जिननाथपुर,शिलालेख,तालाब,जैन मठ,प्राकृत भवन,चामुण्डराय चरण, धर्मचक्र, आदिकवि पंप ग्रंथागार ,कल्याणी तालाब,गुल्लीका अज्जी प्रतिमा, गुरुकुल, आदि देखने योग्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed