फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Shardiya Navratri 2024 Lucky Zodiac sign kab hai Shardiya Navratri

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में इन राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, धन धान्य में होगी वृद्धि

Thu, 19 Sep 2024 06:51 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 19 Sep 2024 06:51 PM IST
सार

Shardiya Navratri 2024: हर साल आश्विन माह की प्रतिपदा (पहले दिन) से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है, जिसका समापन नवमी तिथि पर होता है।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Lucky Zodiac sign kab hai Shardiya Navratri
Shardiya Navratri 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Shardiya Navratri 2024: हर साल आश्विन माह की प्रतिपदा (पहले दिन) से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है, जिसका समापन नवमी तिथि पर होता है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष 3 अक्तूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी, जो 11 अक्तूबर 2024 को समाप्त होगी। अगले दिन यानी 12 अक्तूबर 2024 को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा।

विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में माता पार्वती की पूजा का विधान है। इस समय मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की आराधनी की जाती है, जिनमें शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, और सिद्धिदात्री माता का नाम शामिल है। नवरात्रि की इस अवधी में माता रानी का भव्य तरीके से स्वागत किया जाता है। इस दौरान पूरे नौ दिनों का उपवास रखने का विधान है। इससे माता रानी की कृपा बनी रहती है।

विज्ञापन


इस साल माता रानी का आगमन पालकी में होगा। देवीपुराण के अनुसार बृहस्पतिवार को नवरात्रि की शुरुआत होने पर मां दुर्गा का वाहन पालकी होता है। देवी के आगमन से कुछ राशियों को लाभ की प्राप्ति होती हो सकती है। ऐसे में आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शारदीय नवरात्रि का समय बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान मां दुर्गा की विशेष कृपा से सुखों में वृद्धि होगी। अक्तूबर माह में करियर और कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके घर पर मेहमानों का आगमन होगा। 

तुला राशि
नवरात्रि का ये समय तुला राशि के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार मां दुर्गा की विशेष कृपा तुला राशि के जातकों पर बरसेगी। इस समय आपको धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। तुला राशि के विद्यार्थियों के लिए समय लाभदायक रहेगा। करियर में आप अपने ऊंचे मुकाम पर पहुंच सकते हैं। 

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए ये समय लाभदायक होगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। इस दौरान व्यापार या प्रॉपर्टी का काम कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है। माता रानी की कृपा से जीवन से नकारात्मकता दूर, और सकारात्मकता का वास होगा।


Shardiya Navratri 2024: पालकी पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, पूजा के लिए नोट कर लें सभी सामग्रियां

Shardiya Navratri 2024: इस बार पालकी में सवार होकर आएंगी माता रानी, इन पांच बातों का रखना होगा ध्यान

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed