फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   shardiya navratri 2023 navami date maa siddhidatri aarti lyrics in hindi

Maa Siddhidatri Aarti: महानवमी पर करें मां सिद्धिदात्री की आरती, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

Mon, 23 Oct 2023 09:47 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 23 Oct 2023 09:47 AM IST
सार

Maa Siddhidatri Aarti: महानवमी के दिन विधि-विधान से माता रानी की पूजा के साथ हवन किया जाता है। साथ ही देवी मां को भोग में हलवा-पूरी और खीर का भोग लगाया जाता है। सुख, धन, समृद्धि पाने के लिए भी नवरात्रि का आखिरी दिन बेहद खास माना जाता है।

विज्ञापन
shardiya navratri 2023 navami date maa siddhidatri aarti lyrics in hindi
Navratri, Beej Mantra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Maha Navami 2023: आज शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि है। महानवमी पर कंजक पूजन के साथ ही नवरात्रि का समापन हो जाएगा। यह दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। मां दुर्गा की नौवीं शक्ति को सिद्धिदात्री कहा जाता है। महानवमी के दिन विधि-विधान से माता रानी की पूजा के साथ हवन किया जाता है। साथ ही देवी मां को भोग में हलवा-पूरी और खीर का भोग लगाया जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन


सुख, धन, समृद्धि पाने के लिए भी नवरात्रि का आखिरी दिन बेहद खास माना जाता है। इस दिन पूजा करने से मां सिद्धिदात्री सभी मनोरथ सिद्ध करती हैं। इस दिन पूजा के दौरान मां सिद्धिदात्री की आरती करना भी शुभ होता है। मां की सिद्धिदात्री की आरती इस प्रकार है-
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की सिद्धिदात्री की आरती

जय सिद्धिदात्री तू सिद्धि की दाता!!

तू भक्तों की रक्षक
तू दासों की माता!!

तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धी
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि!!

कठिन काम सिद्ध कराती हो तुम
हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम!!

तेरी पूजा में न कोई विधि है
तू जगदंबे दाती, तू सर्वसिद्धी है!!

रविवार को तेरा सुमरिन करे जो
तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो !!

तू सब काम कराती है उसके पूरे
कभी काम उसके रहे न अधूरे!!

तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया
रखे जिसके सर पर मैया अपनी छाया!!

सर्व सिद्धी दाती वह है भाग्यशाली
जो है तेरे दर का ही मां अंबे सवाली!!

हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा
महानंदा मंदिर में है वास तेरा!!

मुझे आसरा तुम्हारा ही माता
भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता!!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed